Move to Jagran APP

कांगड़ा में चुनाव प्रचार को धार देने के लिए तैयार आनंद शर्मा, कैंपेन से पहले कालीबाड़ी मंदिर में टिकाया माथा

Kangra Lok Sabha Seat हिमाचल की चार संसदीय सीटों पर एक जून को चुनाव होना है। कांगड़ा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार आनंद शर्मा ने चुनाव प्रचार को लेकर कमर कस ली है। आज उन्होंने शिमला के कालीबाड़ी मन्दिर पहुंच कर पूजा अर्चना की तथा और पूजा अर्चना करने के बाद कांगड़ा के लिए निकल गए। प्रेसकर्मियों से बात करते हुए उन्होंने भाजपा से कई सवाल भी किए।

By Jagran News Edited By: Prince Sharma Fri, 03 May 2024 12:12 PM (IST)
कांगड़ा में चुनाव प्रचार को धार देने के लिए तैयार आनंद शर्मा, कैंपेन से पहले कालीबाड़ी मंदिर में टिकाया माथा
Himachal Lok Sabha Election: प्रचार में उतरने से पहले कालीबाडी मंदिर पहुंचे आनंद शर्मा

जागरण संवाददाता, शिमला। Himachal Politics: कांगड़ा लोकसभा से कांग्रेस द्वारा बनाए गए उम्मीदवार आनंद शर्मा (Congress Candidate Anand Sharma) प्रचार शुरू करने से पहले शिमला के कालीबाड़ी मन्दिर पहुंचे और पूजा अर्चना करने के बाद कांगड़ा के लिए निकल गए।

कांगड़ा (Kangra Lok Sabha Seat) जाने से पहले आनंद शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि देश में लोकतंत्र बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी चुनाव लड़ रही है उन्हें भी कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने का सौभाग्य मिला है जिसे पूरी तत्परता से लड़ा जाएगा।

पीएम ने किया नौकरियों का वादा

आनंद शर्मा ने भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी से पूछा कि साल 2014 में जो दो करोड़ नौकरियों का वायदा किया था उसका क्या हुआ। ओपीएस (पुरानी पेंशन योजना) पर भाजपा का क्या स्टैंड है।

यह भी पढ़ें- Himachal High Court: आचार संहिता की आड़ में रोके गए नियुक्ति और पदोन्नतियों से जुड़े मामले, अब सरकार को HC ने दिए ये आदेश

उन्होंने कहा कि अग्निवीर योजना लाकर युवाओं के साथ केंद्र सरकार ने खिलवाड़ किया है। पीएम मोदी ऐसे बयान दे रहे हैं जो प्रधानमंत्री पद पर बैठे व्यक्ति को शोभा नहीं देते।

हिमाचल में पिछले दशकों में खोल गए कई संस्थान

भाजपा ने लोकसभा चुनाव का परिणाम आने से पहले ही नतीजे बताने शूरू कर दिए हैं जो प्रजातंत्र के लिए ठीक नहीं है।

राहुल गांधी भी रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि अमेठी से भी उम्मीदवार दे दिया गया है। कांग्रेस चुनाव लड़ने से नही डर रही है। कांगडा और हिमाचल के लिए पिछले दशकों में कई संस्थान खोले गए हैं जिसको लेकर जनता अवगत है।

हिमाचल प्रदेश की जनता,सरकार व संगठन उनके साथ है। शिमला मेरी जन्म भूमि है, जबकि देश, प्रदेश मेरी कर्म भूमि है। अपने राजनीतिक जीवन में हर चुनौती का सामना किया है अब नई चुनौती का भी सामना करेंगे। शांता कुमार पूर्व मुख्यमंत्री है उन्हें 1500 रुपए कहां से देने हैं इसकी चिंता नही करनी चाहिए यह काम वर्तमान सीएम और कैबिनेट का है।

यह भी पढ़ें- Himachal News: हिमाचल में रातों रात जिला अदालतों के 27 जजों का तबादला, हाई कोर्ट ने जारी किए आदेश; देखें लिस्ट