विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल में मानवता शर्मसार: नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म, आरोपित पिता गिरफ्तार; गांव के कुछ युवकों से भी पूछताछ

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sun, 26 Apr 2026 12:27 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दरिंदगी की, जिसके बाद बेटी ने एक ...और पढ़ें

पिता पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप लगा है। प्रतीकात्मक फोटो

पिता पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप लगा है। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. नाबालिग बेटी ने एक बच्चे को जन्म दिया।

  2. आरोपी पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

  3. पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज, जांच जारी।

संवाद सहयोगी, भवारना (कांगड़ा)। जब बाड़ ही खेत को खाने लगे तो खेती की रक्षा कौन करेगा। ऐसा ही मामला हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा जिला के भवारना क्षेत्र के एक गांव में सामने आया है। एक व्यक्ति दरिंदगी की हदें पार करते हुए नाबालिग बेटी से मुंह काला करता रहा। बात सामने तब आई जब बेटी पेट दर्द की दवा लेने नागरिक अस्पताल पहुंची और जांच में वह गर्भवती पाई गई। इसके बाद उसने एक बच्चे को जन्म दिया है।

मामले को गंभीरता से देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय ने आरोपित को 29 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मामला 23 अप्रैल का है।

...तो न चलता पता

पिता को बेटी का सबसे बड़ा रक्षक और ढाल माना जाता है लेकिन इस घटना ने पिता और बेटी के रिश्ते को कलंकित कर दिया है। नाबालिग बच्ची तबीयत बिगड़ने पर नागरिक अस्पताल न आती तो इस अमानवीय घटना का पता ही नहीं चल पाता।

नाबालिग अस्पताल शिफ्ट, आरोपित जेल में

स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट में उसके गर्भ में पल रहे बच्चे का पता चला और उसे तुरंत अस्पताल शिफ्ट कर दिया, अन्यथा नाबालिग की जान को भी खतरा संभावित था। स्वास्थ्य विभाग ने देरी न करते हुए पुलिस को सूचित कर दिया। साथ ही उसे प्रसूति के लिए जिले के एक बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपित को उसी रात हिरासत में लिया था।

क्या कहते हैं डीएसपी पालमपुर

डीएसपी पालमपुर सुनील राणा ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध पोक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि घर के किसी अन्य सदस्य को इसकी जानकारी थी या नहीं। पुलिस ने शनिवार को गांव के कुछ युवकों से भी इस संदर्भ में पूछताछ की है।

सवाल जो मांग रहे जवाब 

  • इस संदर्भ में पुलिस समेत गांव का कोई भी व्यक्ति खुलकर नहीं बोल रहा है, लेकिन चिकित्सकों के अनुसार सबसे बड़ा सवाल यह है कि अक्सर एक वयस्क के गर्भधारण करने के बाद उसका पेट सामान्य से बड़ा दिखने लगता है। नाबालिग आठ माह से गर्भवती थी तो गांव में इसे किसी ने क्यों नहीं देखा। नाबालिग अक्सर मवेशियों को चराने गांव के ही जंगल जाती थी।
  • जब इतने दिनों से कुकृत्य हो रहा था तो पीड़िता ने इसकी जानकारी घर में किसी को क्यों नहीं दी। अगर जानकारी दी है तो स्वजन चुप क्यों रहे।

यह भी पढ़ें: हिमाचल के करसोग में सड़क से 400 फीट गहरी खाई में जा गिरी कार, पति-पत्नी दोनों की हालत गंभीर