हिमाचल सरकार 920 पूर्व पंचायत प्रधानों से करेगी 3.87 करोड़ रुपये की रिकवरी
Panchayat Pradhan Recovery प्रदेश में ऐसी 920 पंचायतें हैं जहां पर पूर्व प्रधानों से रिकवरी नहीं हो पाई है। इनसे तीन करोड़ 87 लाख की रिकवरी होनी है।
शिमला, जेएनएन। त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के चुने हुए प्रतिनिधियों का मौजूदा कार्यकाल पूरा होने वाला है। लेकिन अभी पूर्व पंचायत प्रधानों से ही सरकारी धन में वित्तीय अनियमितताएं बरतने वालों से रिकवरी नहीं हो पाई है। ऑडिट के आधार पर इनसे रिकवरी बनी। प्रदेश में ऐसी 920 पंचायतें हैं, जहां पर पूर्व प्रधानों से रिकवरी नहीं हो पाई है। इनसे तीन करोड़ 87 लाख की रिकवरी होनी है। इसके लिए इन्हें नोटिस थमाए गए हैं। इसका खुलासा सरकाघाट के विधायक कर्नल इंद्र सिंह के सवाल के जवाब से हुआ। लिखित जवाब में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि 920 पंचायतों से रिकवरी होनी बाकी है। इसके लिए कड़े कदम उठाए गए हैं।