Move to Jagran APP

चुनाव से एक साल पहले सरकार ने की नियुक्तियां, विक्रम जरियाल व कमलेश कुमारी को मिला अधिमान

Himachal Govt Appointment हिमाचल सरकार ने चंबा जिला के भटियात से विधायक विक्रम जरियाल को मुख्य सचेतक व भोरंज की विधायक कमलेश कुमारी को उप मुख्य सचेतक नियुक्त किया है। कमलेश कुमारी पहली बार विधायक बनी हैं। उन्हें यह नई जिम्मेदारी दी गई है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Sat, 24 Jul 2021 07:46 AM (IST)Updated: Sat, 24 Jul 2021 07:46 AM (IST)
चुनाव से एक साल पहले सरकार ने की नियुक्तियां, विक्रम जरियाल व कमलेश कुमारी को मिला अधिमान
हिमाचल सरकार ने चंबा जिला के भटियात से विधायक विक्रम जरियाल को मुख्य सचेतक नियुक्त किया है।

शिमला, राज्य ब्यूरो। Himachal Govt Appointment, हिमाचल सरकार ने चंबा जिला के भटियात से विधायक विक्रम जरियाल को मुख्य सचेतक व भोरंज की विधायक कमलेश कुमारी को उप मुख्य सचेतक नियुक्त किया है। कमलेश कुमारी पहली बार विधायक बनी हैं। उन्हें यह नई जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा निगम और बोर्डों में तीन उपाध्यक्ष लगाए गए हैं। इस संबंध में शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है। जयराम सरकार ने उपचुनाव और 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा महिला मोर्चा व ओबीसी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। जरियाल की नियुक्ति से चंबा को मंत्री पद न मिलने की शिकायत को दूर किया गया है। काफी समय से चंबा से मंत्री बनाए जाने की पैरवी की जा रही थी। यह पद जुब्बल कोटखाई से विधायक नरेंद्र बरागटा के निधन के कारण रिक्त हुआ था।

loksabha election banner

रश्मिधर को पर्यटन विकास बोर्ड का जिम्मा

सोलन जिला से संबंधित प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष रश्मिधर सूद को पर्यटन विकास बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया या है। रश्मिधर सूद राष्ट्रीय महिला मोर्चा की सचिव भी रह चुकी हैं। महिला मोर्चा की अध्यक्ष को यह जिम्मेदारी सौंप कर महिला मतदाताओं को साधने का प्रयास किया गया है।

ओम प्रकाश चौधरी को मिला पिछड़ा वर्ग वित्त व विकास निगम

कांगड़ा जिला के फतेहपुर विधानसभा हलके के रैहन के भराल निवासी ओम प्रकाश चौधरी प्रदेश पिछड़ा वर्ग वित्त और विकास निगम का उपाध्यक्ष लगाया गया है। वह भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष भी हैं। फतेहपुर में उपचुनाव भी होना है। यहां भी सरकार ने राजनीतिक गणित साधते हुए यह जिम्मेदारी दी है।

संजय गुलेरिया नेशनल सेविंग स्टेट एडवाइजरी बोर्ड के उपाध्यक्ष

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विस्तारक और भाजपा कार्यसमिति सदस्य जवाली विधानसभा क्षेत्र के नगरोटा सूरियां निवासी संजय गुलेरिया को नेशनल सेविंग स्टेट एडवाइजरी बोर्ड का उपाध्यक्ष लगाया गया है। जयराम सरकार ने उपचुनाव और आगामी विधानसभा चुनाव की लिए यह ताजपोशी की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.