Move to Jagran APP

हिमाचल की युवतियों के लिए सेना में भर्ती होने का मौका, आज से इस तरह कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

Himachal Army Bharti सेना में युवतियों के जनरल ड्यूटी महिला सैन्य पुलिस के लिए एक बार फिर से खुली भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। भारतीय थल सेना ने कुल 100 पदों के लिए भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Sun, 06 Jun 2021 11:52 AM (IST)Updated: Sun, 06 Jun 2021 11:52 AM (IST)
सेना में महिला सैन्य पुलिस के लिए एक बार फिर से खुली भर्ती का आयोजन किया जा रहा है।

मंडी, जागरण संवाददाता। Himachal Army Bharti, सेना में युवतियों के जनरल ड्यूटी महिला सैन्य पुलिस के लिए एक बार फिर से खुली भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। भारतीय थल सेना ने कुल 100 पदों के लिए भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है। भर्ती निदेशक मंडी कर्नल एम राजराजन ने कहा हिमाचल प्रदेश की युवतियों के 100 पद भरे जाएंगे। अभ्यर्थी सेना की वेबसाइट पर छह जून से 29 जुलाई तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करने के पश्चात सेना की वेबसाइट में अपनी प्रोफाइल पेज के डैशबोर्ड पर जाकर हिस्ट्री आफ एप्लीकेशन में अपनी एप्लीकेशन सबमिट हुई या नहीं हुई है, अवश्य देखकर सुनिश्चित कर लें और उसका प्रिंट निकालकर अपने पास रखें।

loksabha election banner

भर्ती की तिथि व स्थान के बारे एडमिट कार्ड के माध्यम से सूचित किया जाएगा। थल सेना ने आधिकारिक अधिसूचना देकर हिमाचल प्रदेश की युवतियों को सेना में भर्ती होने का मौका दिया है। सेना में भर्ती के लिए 17 से 21 वर्ष की आयु वर्ग की युवतियां भाग ले सकती हैं। अभ्यर्थी को 10वीं कक्षा में उत्तीर्ण होने के साथ हर विषय में 33 प्रतिशत अंक और सभी विषयों को मिलाकर 45 प्रतिशत अंकों का होना अनिवार्य है।

महिला सेना पुलिस में भरे जाएंगे 100 पद

ऊना। अगर आप महिला श्रेणी में भारतीय सेना में बतौर पुलिस सेवाएं प्रदान करना चाहती हैं तो तैयार हो जाएं।  भारतीय थल सेना में महिला सेना पुलिस के 100 पद भरे जाएंगे।  जिला सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि सेना पुलिस भर्ती के लिए महिला अभ्यर्थी छह जून से लेकर 29 जुलाई तक आनलाइन आवेदन कर सकती हैं। भर्ती रैली अम्बाला, लखनऊ, जबलपुर, बेलगांव, पुणे व शिलांग में आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के लिए अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र पंजीकृत ईमेल के माध्यम से भेजे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए जिला सैनिक कल्याण विभाग के दूरभाष नंबर 226090 पर संपर्क कर सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.