Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Election 2022: चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों पर नगरोटा बगवां से 12 कांग्रेस पदाधिकारी निष्‍कासित

    By Jagran NewsEdited By: Rajesh Kumar Sharma
    Updated: Tue, 29 Nov 2022 03:03 PM (IST)

    Himachal Election 2022 कांग्रेस ने नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र से 12 लोगों को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मान सिंह चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया।

    Hero Image
    कांग्रेस ने नगरोटा बगवां से 12 लोगों को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण निष्कासित किया है।

    नगरोटा बगवां, संवाद सहयोगी। Himachal Election 2022, कांग्रेस ने नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र से 12 लोगों को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मान सिंह चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में पार्टी विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने वाले कार्यकर्ताओं के खिलाफ सख्त कदम उठाया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस ने इन्हें किया निष्कासित

    मान सिंह चौधरी ने बताया कि नगरोटा बगवां से मनोज मेहता, अरविंद चौधरी, मधु शर्मा, मसल से गोल्डी चौधरी, धलूं से संजू चांद, पठियार से चरित सारथी, ऎरला से होशियार सिंह, जन्द्राह शक्ति चंद, वूसक से दीपासु के साथ संजय भाटिया, जगदीश गुप्ता, टेक चन्द भरमोरिया को विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ कार्य करने में संलिप्त पाए जाने के कारण निष्कासित किया गया है। भाजपा द्वारा नगरोटा बगवां में आयोजित अमित शाह की रैली के दौरान भी कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा मंच शेयर किया गया था। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष को पारित प्रस्ताव की कॉपी प्रेषित की गई है। यदि इन पदाधिकारियों को पार्टी में कोई अन्य जिम्मेवारी सौंपी गई है तो उसे भी मुक्त करने के लिए आग्रह किया गया है।

    और पदाधिकारी भी राडार पर

    मान सिंह चौधरी ने दावा किया कि कांग्रेस प्रत्याशी आरएस बाली की जीत नया इतिहास लिखेगी। कांग्रेस पार्टी में रहते हुए कुछ पदाधिकारियों द्वारा षड्यंत्र रचते हुए कांग्रेस प्रत्याशी के पीठ पर छुरा घोंपने की कोशिश की गई थी। लेकिन आम जनता द्वारा इसका मतदान के माध्यम से जवाब दिया गया है। जिसके परिणाम आठ दिसंबर को सामने आएंगे। कांग्रेस के कुछ ऐसे और भी पदाधिकारी हैं, जिन्होंने पार्टी विरोधी कार्य को अंजाम दिया था उनके खिलाफ सबूत जुटाए जा रहे हैं। पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर ऐसे पदाधिकारियों को भी निष्कासित किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Himachal Election Result: हिमाचल के सबसे बड़े जिला में 1000 कर्मचारी करेंगे मतगणना, यहीं से बनती है सरकार

    comedy show banner
    comedy show banner