Move to Jagran APP

कांग्रेस हिमाचल में आज से शुरू करेगी अन्नदाता किसान संवाद कार्यक्रम, पांवटा साहिब में जुटेंगे नेता

Himachal Congress Campaign कुलदीप राठौर ने कहा केंद्र की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस देश के लोगों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कांग्रेस आज सोमवार से अक्टूबर से प्रदेशव्यापी अन्नदाता किसान संवाद का आयोजन करने जा रही है।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Mon, 05 Oct 2020 09:29 AM (IST)Updated: Mon, 05 Oct 2020 09:29 AM (IST)
कांग्रेस हिमाचल में आज से शुरू करेगी अन्नदाता किसान संवाद कार्यक्रम, पांवटा साहिब में जुटेंगे नेता
कांग्रेस आज शिमला संसदीय क्षेत्र के पांवटा साहिब में किसान संवाद कार्यक्रम करेगी।

शिमला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा देश के किसानों व श्रमिकों से अन्याय के खिलाफ पार्टी खड़ी है। उन्होंने कहा इनका शोषण सहन नहीं होगा। केंद्र द्वारा पारित नए कृषि व श्रमिक कानून के खिलाफ कांग्रेस निर्णायक लड़ाई लड़ेगी और इनके हितों से खिलवाड़ नहीं होने देगी। कुलदीप राठौर ने कहा केंद्र की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस देश के लोगों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कांग्रेस आज सोमवार से अक्टूबर से प्रदेशव्यापी अन्नदाता किसान संवाद का आयोजन करने जा रही है। इसके तहत नए कृषि व श्रमिक कानूनों के दुष्प्रभाव बारे उनके विचारों को पार्टी मंच से प्रमुखता से उठाया जाएगा।

loksabha election banner

5 अक्टूबर को शिमला संसदीय क्षेत्र के पांवटा साहिब में, 6 को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के बिलासपुर के कंदरौर में, 7 को कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के शाहपुर में किसान जन चेतना यात्रा का आयोजन होगा, जबकि 10 अक्टूबर को मंडी के विपाशा सदन में राज्यस्तरीय किसान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। राठौर ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का पंजाब में कृषकों व श्रमिकों के भारी जनसमर्थन से साफ है कि देश को नए कृषि व श्रमिक कानून कतई स्वीकार्य नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.