Move to Jagran APP

हिमाचल कांग्रेस अध्‍यक्ष बोले, असम-मिजोरम विवाद देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा

Assam Mizoram Dispute कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने असम और मिजोरम के बीच भड़की हिंसा पर चिंता प्रकट की है। इस संघर्ष का पूरे विश्व में भारत के प्रति एक गलत संदेश गया है। उन्होंने इसके लिए केंद्र सरकार को दोषी ठहराया है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Wed, 28 Jul 2021 09:16 AM (IST)Updated: Wed, 28 Jul 2021 09:16 AM (IST)
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने असम और मिजोरम के बीच भड़की हिंसा पर चिंता प्रकट की है।

शिमला, जागरण संवाददाता Assam Mizoram Dispute, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने असम और मिजोरम के बीच भड़की हिंसा पर चिंता प्रकट की है। यहां जारी बयान में राठौर ने कहा कि स्वतंत्र भारत मे पहली बार दो राज्यों के बीच सीमा विवाद को लेकर इस प्रकार की हिंसा से देश की आंतरिक सुरक्षा को एक बड़ा खतरा उत्पन्न हो गया है। इस संघर्ष का पूरे विश्व में भारत के प्रति एक गलत संदेश गया है। उन्होंने इसके लिए केंद्र सरकार को दोषी ठहराया है। उन्होंने कहा कि देश के भीतर राज्यों के किसी भी प्रकार के विवाद को समय रहते सुलझाया जाना चाहिए, जिससे किसी भी प्रकार के तनाव या विवाद से बचा जा सके। कई राज्यों में सीमा विवाद है, वहां कमोबेश ऐसी स्थिति पैदा न हो इसके लिए समय रहते हल किया जाना चाहिए।

loksabha election banner

कुलदीप राठौर ने कहा कि केंद्र सरकार को सीमा विवाद की पूरी जानकारी है, बावजूद इसके सुलझाने का कोई भी सार्थक प्रयास न किए जाने से साफ है कि गृह मंत्रालय इसे नजरअंदाज करता रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को इसका दोषी ठहराते हुए गृह मंत्री से अपने पद से त्यागपत्र देने की मांग की है।

राठौर के मंडी दौरे में बदलाव

शिमला। मौसम को देखते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के प्रस्तावित मंडी जिला के दौरे में बदलाव किया है। अब राठौर आठ से 12 अगस्त तक इस क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। पहले यह दौरा 29 जुलाई से दो अगस्त तक के लिए प्रस्तावित था। अब राठौर आठ अगस्त को सुबह 10.30 बजे धर्मपुर व दोपहर बाद सरकाघाट ब्लाक में बैठक करेंगे। नौ को सुबह 10.30 बजे जोगेंद्रनगर व दोपहर बाद 2.30 बजे द्रंग में ब्लाक कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। 10 अगस्त को सुबह 10 बजे मंडी सदर, दो बजे बल्ह में बैठक करेंगे। 11 को सुबह 10 बजे सुंदरनगर व दोपहर बाद दो बजे नाचन में बैठक करेंगे। 12 अगस्त को सुबह 10.30 बजे जंजहैली, 2.30 बजे करसोग में ब्लाक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की बैठक करने के बाद शिमला वापस लौट आएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.