विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस के विधायक पवन काजल व लखविंद्र राणा अंतत: भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए, चार बजे होगी राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष से भेंट, देखें वीडियो

By Navneet ShramaEdited By:
Published: Wed, 17 Aug 2022 03:34 PM (IST)Updated: Wed, 17 Aug 2022 04:04 PM (IST)

कांग्रेस के विधायक पवन काजल और लखविंद्र राणा भाजपा में शामिल हो गए हैं। कई दिन से जारी चर्चा को ...और पढ़ें

नई दिल्‍ली में बुधवार को भाजपा की सदस्‍यता लेते कांग्रेस विधायक पवन काजल एवं लखविंद्र राणा।
नई दिल्‍ली में बुधवार को भाजपा की सदस्‍यता लेते कांग्रेस विधायक पवन काजल एवं लखविंद्र राणा।

जागरण टीम, शिमला।

अंतत: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के दो विधायक पवन काजल और लखविंद्र राणा भाजपा में शामिल हो गए। उन्‍हें मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेशाध्‍यक्ष सुरेश कश्‍यप ने नई दिल्‍ली में सदस्‍यता दिलाई और पार्टी में उनका स्‍वागत किया। शाम चार बजे दोनों नेताओं की भेंट भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा के साथ प्रस्‍तावित है।

कांगड़ा से हैं पवन काजल और लखविंद्र नालागढ़ से

पवन काजल मंगलवार देर रात तक कांग्रेस के कार्यकारी अध्‍यक्ष भी थे किंतु जैसे ही उनके दिल्‍ली जाने की चर्चा ने जोर पकड़ा, कांग्रेस आलाकमान ने उन्‍हें इस पद से हटा दिया। काजल कांगड़ा जिले की कांगड़ा सीट का प्रतिनिधित्‍व विधानसभा में करते हैं और लगातार दो बार से जीत रहे हैं। उधर लखविंद्र राणा सोलन जिले की नालागढ़ सीट का प्रतिनिधित्‍व करते हैं।

राणा बोले, कांग्रेस में परिवारवाद हावी

इस अवसर पर लखविंद्र राणा ने कहा कि कांग्रेस में अब केंद्रीय नेतृत्‍व हो या प्रदेश का, नियंत्रण परिवार के पास ही है। आम आदमी को पदाधिकारी नहीं बनाया जाता और न बात सुनी जाती है।

क्‍या कहा पवन काजल ने

उधर, कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक पवन काजल ने कहा कि वह अपने क्षेत्र के लोगों की भावना के अनुरूप भाजपा में आए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुआई में देश विश्व गुरु बनने की ओग अग्रसर है।

काजल व राणा छह साल के लिए कांग्रेस से निष्‍कासित

अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला के अनुमोदन के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस विधायक पवन काजल व लखविंद्र सिंह राणा को छह साल के लिए तुरंत प्रभाव से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। इसी बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने ब्लाक कांग्रेस कमेटी कांगड़ा को भी तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। इस संदर्भ में कांग्रेस सगंठन महामंत्री रजनीश किमटा ने अधिसूचना जारी कर दी है।