Move to Jagran APP

भाजपा सरकार को देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से कोई लेना देना नहीं : संजय दत्‍त

Himachal Congress Co Incharge अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश मामलों के सह प्रभारी संजय दत्त ने कांग्रेस प्रशिक्षण विभाग के पदाधिकारियों से पार्टी के सभी प्रशिक्षण कार्यक्रम जल्द पूरे करने व इन्हें प्रभावी बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Wed, 04 Aug 2021 01:59 PM (IST)Updated: Wed, 04 Aug 2021 02:00 PM (IST)
भाजपा सरकार को देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से कोई लेना देना नहीं : संजय दत्‍त
शिमला में बैठक के दौरान हिमाचल कांग्रेस मामलों के सह प्रभारी संजय दत्त व अन्‍य नेता।

शिमला, जागरण संवाददाता। Himachal Congress Co Incharge, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश मामलों के सह प्रभारी संजय दत्त ने कांग्रेस प्रशिक्षण विभाग के पदाधिकारियों से पार्टी के सभी प्रशिक्षण कार्यक्रम जल्द पूरे करने व इन्हें प्रभावी बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्‍होंने कहा कि इन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक जन सहभागिता सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा है कि पार्टी के प्रशिक्षण कार्यक्रम बूथ स्तर तक आयोजित किये जाने चाहिएं। आज प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस प्रशिक्षण विभाग की बैठक को संबोधित करते हुए संजय दत्त ने कहा कि पार्टी के प्रशिक्षण कार्यक्रम पार्टी के सभी पदाधिकारियों के साथ साथ सभी कार्यकर्ताओं के लिए अनिवार्य बनाए गए हैं। उन्होंने कहा की पार्टी की नीतियां और कार्यक्रमों की विस्तृत और प्रभावी जानकारी इन्ही कार्यक्रमों में मिलती है।

loksabha election banner

दत्त ने कहा कि आज केंद्र की मोदी सरकार राजनेताओं, पत्रकारों, अधिकारियों यहां तक कि जजों की फोन टेपिंग और जासूसी तक करवा रही है। भाजपा को देश में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से कुछ भी लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भी केंद्र के पदचिन्हों पर चल रही है। प्रदेश की बढ़ती समस्याओं और बढ़ती बेरोजगारी पर जयराम सरकार ने भी अपनी आंखे मूंद रखी हैं। ऐसे में प्रदेश में होने वाले चार उप चुनाव कांग्रेस के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है और इसमें पार्टी को जीत हासिल करनी है।

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने इस दौरान कहा कि पार्टी के प्रशिक्षण कार्यक्रमों में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़े जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा आज देश के इतिहास से जिस प्रकार छेड़छाड़ की जा रही है वह बहुत ही खेद जनक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश की आजादी में अपने नेताओं की कुर्बानी दी है। कांग्रेस एक विचार धारा है जो  महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर चलते हुए अहिंसा के पथ का अनुसरण करती है।

उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए कांग्रेस आज भी इसी पथ पर चल रही है जबकि भाजपा अपने राजनैतिक महत्वाकांक्षा के चलते देश के इतिहास से छेड़छाड़ कर अपना राजनैतिक हित साध रही है।

राठौर ने कहा कि ऐसे में कांग्रेस पार्टी के प्रशिक्षण सभी कार्यकर्ताओं के लिए बहुत ही उपयोगी है।उन्होंने कहा कि बैठक में उपस्थित प्रशिक्षण विभाग के पदाधिकारियों को उनके सराहनीय कार्यो की प्रसंसा करते हुए उन्हें शुभकामनाएं भी दी।

प्रशिक्षण विभाग के प्रदेश प्रभारी हरिकृष्ण हिमराल ने प्रशिक्षण विभाग की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि उन्होंने प्रदेश के सभी जिलों व सभी ब्लॉकों में यह कार्यक्रम कोरोना महामारी के चलते ज़ूम ऐप के द्वारा आयोजित किये।इसी प्रकार कांग्रेस के सभी अग्रणी संगठनों सेवादल,युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई के अतिरिक्त सभी विभागों के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जा चुके है।उन्होंने बताया कि अभी तक लगभग 162 प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके है और 10 हजार से अधिक कार्यकर्ता इसके सक्रिय  है।उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही यह संख्या लाखों में बढ़ेगी।

बैठक में सेवादल चीफ अनुराग शर्मा, पंकज मुसाफिर, राजकुमारी सोनी, अतुल शर्मा, इंद्रजीत सिंह, अलकनंदा हांडा, उदय नंद शर्मा, विद्या सागर चौहान, रीना कुमारी, उषा शर्मा, रीना पुंडीर, वासु सोनी, विक्रम चौधरी, डॉ. दलीप धीमान, डॉ. ब्रिज विस्टा व संदीप कुमार मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.