Move to Jagran APP

मुख्‍यमंत्री की ओर से गांधी और नेहरू नाम पर उपहास करने के मामले में कांग्रेस तल्ख, पढ़ें पूरा मामला

Himachal Cngress हिमाचल कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सराहां जनसभा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के नाम पर उपहास करने की आलोचना की है। हिमराल ने कहा भाजपा नेताओं ने भारतीय संस्कृति व परंपराओं को तिलांजलि दे दी है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Tue, 07 Sep 2021 10:33 AM (IST)Updated: Tue, 07 Sep 2021 10:33 AM (IST)
मुख्‍यमंत्री की ओर से गांधी और नेहरू नाम पर उपहास करने के मामले में कांग्रेस तल्ख, पढ़ें पूरा मामला
हिमाचल कांग्रेस ने मुख्यमंत्री की जनसभा में गांधी व नेहरू के नाम पर उपहास करने की आलोचना की है।

शिमला, जागरण संवाददाता। Himachal Cngress, हिमाचल कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सराहां जनसभा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के नाम पर उपहास करने की आलोचना की है। यहां जारी बयान में हिमराल ने कहा भाजपा नेताओं ने भारतीय संस्कृति व परंपराओं को तिलांजलि दे दी है। देश की स्वतंत्रता में अपना प्रमुख योगदान देने वाले नेताओं के नाम का मजाक उड़ाना और उन पर हंसना राष्ट्रभक्तों का घोर अपमान है, जिसे किसी भी स्तर पर सहन नहीं किया जा सकता। हिमराल ने कहा कि गांधी व नेहरू नाम का उपहास करना यह उनका नहीं देश का अपमान है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि भाजपा जिस प्रकार से कांग्रेस के नेताओं का अपमान कर रही है, उससे इनकी संकीर्ण मानसिकता का साफ पता चलता है। उन्होंने कहा कि गांधी व नेहरू की तुलना किसी आम व्यक्ति से कदापि नहीं की जा सकती, इसलिए मुख्यमंत्री को अपने शब्द वापस लेते हुए माफी मांगनी चाहिए। सराहां में जनसभा के दौरान एक पार्टी पदाधिकारी का नाम नेहरू सुनकर जयराम ठाकुर ने तंज कसा था।

निगरानी के लिए कांग्रेस ने की नियुक्तियां

शिमला। प्रदेश कांग्रेस बूथस्तर की कमेटियों के कार्यों पर निगरानी रखेगी। बूथ स्तर की कमेटियों के कार्य निगरानी व कार्य आवंटन करने के लिए पार्टी पदाधिकारियों की नियुक्तियां की हैं। प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने चारों संसदीय क्षेत्रों के लिए पार्टी पदाधिकारियों की नियुक्तियां की हैं। कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने बताया कि शिमला ससंदीय क्षेत्र का प्रभार प्रदेश कांग्रेस महासचिव विनोद सुल्तानपुरी व कांग्रेस सचिव वेद प्रकाश ठाकुर को दिया गया है। मंडी संसदीय क्षेत्र का प्रभार कांग्रेस महासचिव चेतराम ठाकुर व कांग्रेस सचिव केशव नाईक को दिया गया है। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र का प्रभार कांग्रेस महासचिव केवल पठानिया व सचिव नवनीत शर्मा को दिया गया है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का प्रभार कांग्रेस महासचिव विधायक इंद्रदत्त लखनपाल व कांग्रेस सचिव कमल पठानिया को दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.