Move to Jagran APP

हिमाचल में आम आदमी पार्टी के चार प्रत्‍याशी, जिन पर जताया केजरीवाल ने भरोसा, तीन भाजपा व कांग्रेस के पूर्व नेता

AAP Candidates In Himachal आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में प्रत्‍याशी तय करने में पहल करने की बाजी मार ली है। 68 विधानसभा क्षेत्रों में से 4 में अपने प्रत्याशी तय कर दिए हैं। भाजपा के पूर्व सांसद डॉ राजन सुशांत फतेहपुर से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी होंगे।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Tue, 20 Sep 2022 02:37 PM (IST)Updated: Tue, 20 Sep 2022 03:07 PM (IST)
हिमाचल में आम आदमी पार्टी के चार प्रत्‍याशी, जिन पर जताया केजरीवाल ने भरोसा, तीन भाजपा व कांग्रेस के पूर्व नेता
आम आदमी पार्टी के प्रत्‍याशी बाएं से राजन सुशांत, मनीष ठाकुर, सुदर्शन जस्‍पा और उमाकांत डोगरा।

शिमला, राज्य ब्यूरो। AAP Candidates In Himachal, आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में प्रत्‍याशी तय करने में पहल करने की बाजी मार ली है। 68 विधानसभा क्षेत्रों में से 4 में अपने प्रत्याशी तय कर दिए हैं। भाजपा के पूर्व सांसद डॉ राजन सुशांत फतेहपुर से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी होंगे। उन्होंने हाल ही में दोबारा आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी। उन्हें टिकट की गारंटी मिल गई है। राजन सुशांत चार बार विधायक व एक बार मंत्री भी रह चुके हैं। उन्‍होंने हाल ही में हुए फतेहपुर उपचुनाव में भी चुनाव लड़ा था, तब वह तीसरे स्‍थान पर रहे थे। फतेहपुर हलके में राजन सुशांत का ठीक दबदबा है। आम आदमी पार्टी की ओर से तय प्रत्‍याशियों में से दो भाजपा और एक कांग्रेस के पूर्व नेता हैं।

loksabha election banner

युवा कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष हैं मनीष ठाकुर

सिरमौर के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र से मनीष ठाकुर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार होंगे। मनीष युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। उन्हें कभी विद्या स्टोक्स खेमे का माना जाता था। बाद में वह सुखविंदर सिंह सूक्खू के भी नजदीक रहे। लेकिन पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस से टिकट मिलने की संभावनाएं समाप्त होने के बाद संगठन के पदाधिकारियों के साथ आप में शामिल हो गए थे। लेकिन उनके बाद से ही अनिन्दर सिंह नॉटी आप में शामिल हुए उन्हें पार्टी ने किसान विंग का प्रदेश अध्यक्ष बनाया। उन्हें भी जनाधार वाला नेता माना जाता है लेकिन अब वह पार्टी में बगावत कर सकते हैं। हालांकि पार्टी उन्हें किसी भी कीमत पर खोना नहीं चाहेगी।

सुदर्शन जिस्‍पा आजाद लड़ चुके हैं चुनाव

लाहुल स्पीति से सुदर्शन जस्पा आप के प्रत्याशी होंगे। अधिवक्‍ता सुदर्शन जस्‍पा लाहुल पोटैटो सोसायटी के चेयरमैन हैं। सुदर्शन जाहलमा वार्ड से जिला परिषद सदस्‍य भी रहे हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में आजाद किस्‍मत आजमां चुके हैं।

भाजपा छोड़ आप में शामिल हुए थे उमाकांत

उमाकांत डोगरा 2012 में भाजपा के साथ थे, 2017 में भाजपा टिकट के लिए आवेदन किया था, लेकिन टिकट अरुण मेहरा को मिला और उन्होंने 2018 में आम आदमी पार्टी का दामन थामा था। तब से आप के लिए ही काम कर रहे थे। नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी ने उमाकांत को टिकट देने का ऐलान किया है। जबकि पहले से ही यहां पर टिकट के लिए जुगाड़ कर रहे भाजपा के मंडल अध्यक्ष पद को छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए नरेश विरमानी व मंगल चौधरी को झटका लगा है। ये दोनों नेता भी आम आदमी पार्टी को मजबूत कर रहे थे और टिकट की आस में थे। लेकिन पार्टी ने उमाकांत को प्रत्‍याशी चुन लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.