विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Election: आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे दीपक शर्मा ने आज थामा कांग्रेस पार्टी का दामन

By Jagran NewsEdited By: Richa Rana
Published: Fri, 04 Nov 2022 11:42 AM (IST)

आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे दीपक शर्मा ने आज औपचारिक रूप से कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। ...और पढ़ें

दीपक शर्मा ने आज औपचारिक रूप से कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया।
दीपक शर्मा ने आज औपचारिक रूप से कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया।

मंडी, जागरण संवाददाता। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे दीपक शर्मा ने आज औपचारिक रूप से कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रचार प्रसार कमेटी के अध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज उनको कांग्रेस परिवार में शामिल किया। दीपक शर्मा कांग्रेस पार्टी के मंडी जिला के जिलाध्यक्ष पद पर रहे हैं। अप्रैल माह में वो आम आदमी पार्टी में चले गए थे और कुछ माह पहले उन्होंने आम आदमी पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया था तभी से उनकी कांग्रेस पार्टी में वापिसी के कयास लगाए जा रहे थे।

दीपक शर्मा के जरिए कांग्रेस को मिल सकता है ब्राह्मण वोट बैंक

दीपक शर्मा के जरिए कांग्रेस को जिला में मजबूत करने व ब्राह्मण वोट बैंक में सेंध लगाने का प्रयास है। पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक शर्मा की वापसी इसी बात का संकेत है।विदित रहे की मंडी जिला में एक भी उम्मीदवार को ब्राह्मण समुदाय से चुनावी मैदान में नहीं उतारा है।

ये भी पढ़ें: पुलिस ने पांवटा साहिब में 3.270 किलोग्राम आभूषणों सहित पकड़ा कार चालक

जिला कांगड़ा में बिना नंबर प्लेट और हेलमेट के होगा दोपहिया वाहनों का चालान,पुलिस ने छेड़ा अभियान