Move to Jagran APP

भाजपा महिला मोर्चा ने बोला ममता बैनर्जी के खिलाफ हल्‍ला, कहा- सरकार में भ्रष्‍टाचार व गुंडाराज चरम पर

Himachal BJP Women Morcha भाजपा महिला मोर्चा मंडल इंदौरा की अध्यक्ष निर्मला पठानिया ने पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर पश्‍िचम बंगाल मे हुए हमले को कायराना हरकत करार दिया है। महिला मोर्चा अध्यक्षा ने हमले की कड़ी शब्दों मे निंदा की।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Mon, 14 Dec 2020 09:11 AM (IST)Updated: Mon, 14 Dec 2020 09:13 AM (IST)
भाजपा महिला मोर्चा ने बोला ममता बैनर्जी के खिलाफ हल्‍ला, कहा- सरकार में भ्रष्‍टाचार व गुंडाराज चरम पर
भाजपा महिला मोर्चा ने जेपी नड्डा पर पश्‍िचम बंगाल मे हुए हमले को कायराना हरकत करार दिया है।

इंदौरा, जेएनएन। भाजपा महिला मोर्चा मंडल इंदौरा की अध्यक्ष निर्मला पठानिया ने पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर पश्‍िचम बंगाल मे हुए हमले को कायराना हरकत करार दिया है। महिला मोर्चा अध्यक्षा ने हमले की कड़ी शब्दों मे निंदा की। उन्‍होंने कहा पश्चिम बंगाल में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की गाड़ी पर ईंट, पत्थरों से भीड़ का हमला अस्वीकार्य है। उन्होंने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कड़े तेवर दिखाते हुए कहा उनकी सरकार में भ्रष्टाचार और गुंडाराज चरम पर है। सम्मानित राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ नेतृत्व पर किया गया हमला इस बात का ताजा उदाहरण है। बंगाल की जनता अब सहन नहीं करेगी इसका जवाब आने वाले चुनाव में दिया जाएगा और बंगाल में अब कमल खिल कर ही रहेगा।

loksabha election banner

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के काफिले पर हुआ हमला कायरतापूर्ण है, जो राज्य सरकार की हताशा, और कानून व्यवस्था की दुर्दशा को दर्शाता है। इस घटना की भाजपा महिला मोर्चा हिमाचल प्रदेश भर्त्सना करता है। इन हमलों से भाजपा कार्यकर्ता न भयभीत होंगे, न ही उनका मनोबल कम होगा। तुम्हारे राज में बंगाल में पिछले एक वर्ष में हमारे 130 कार्यकर्ताओं की हत्या हुई, पिछले एक महीने में अाठ कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी है। पुलिस और प्रशासन का राजनीतिकरण हो रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.