योग दिवस पर भाजपा हर मंडल में दो जगह करेगी कार्यक्रम, टीकाकरण केंद्र पर बूथ लगाकर करेंगे जनसेवा
Himachal BJP Programme on yoga Day हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि 21 जून को योग दिवस पर हर मंडल में दो स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन भाजपा के सभी चुने हुए प्रतिनिधि 683 टीकाकरण केंद्रों पर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।
शिमला, जागरण संवाददाता। Himachal BJP Programme on yoga Day, हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि 21 जून को योग दिवस पर हर मंडल में दो स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन भाजपा के सभी चुने हुए प्रतिनिधि 683 टीकाकरण केंद्रों पर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। सभी नेता टीकाकरण केंद्रों के पास बूथ लगाकर जनसेवा करेंगे। बूथ पर कार्यकर्ता जन जागरण अभियान चलाएंगे और टीकाकरण अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। हर बूथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का बैनर लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने वाहनों में टीकाकरण केंद्र पर जनता को लेकर भी आएंगे और टीका लगवा कर वापस भी छोड़ेंगे।
योग दिवस पर शिक्षा मंत्री होंगे मुख्य अतिथि
शिमला। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सोमवार को प्रदेश योगासन खेल संघ के आनलाइन योग प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह में शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर मुख्य अतिथि होंगे। प्रदेश योगासन खेल संघ के अध्यक्ष एवं संरक्षक प्रो. जीडी शर्मा ने बताया कि योग प्रशिक्षण कार्यक्रम 20 मई से चल रहा है। इसमें प्रदेश के अलावा दूसरे राज्यों से भी युवा हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने योगासन को पहली बार खेल का दर्जा दिया है। अब इसे औपचारिक रूप से विद्यालय से लेकर विश्वविद्यालय तक एक विषय के तौर पर पढ़ाने की आवश्यकता है।