Move to Jagran APP

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप की बहन श्यामा देवी बनी नाहन नगर परिषद की अध्यक्ष, अविनाश उपाध्यक्ष

Nahan Nagar Parishad नगर परिषद नाहन में भाजपा बहुमत के साथ आई है। सोमवार को 13 पार्षदों को एसडीएम ने शपथ दिलाने के बाद मंगलवार दोपहर 100 बजे तक अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनने का समय दिया था। भाजपा ने आरक्षित एससी महिला के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कर लिया।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Tue, 19 Jan 2021 02:14 PM (IST)Updated: Tue, 19 Jan 2021 02:14 PM (IST)
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप की बहन श्यामा देवी बनी नाहन नगर परिषद की अध्यक्ष, अविनाश उपाध्यक्ष
सुरेश कश्यप की बहन श्यामा देवी अध्‍यक्ष पद के लिए का चयन किया, जबकि उपाध्यक्ष पद पर अविनाश को चुना।

नाहन, जेएनएन। नगर परिषद नाहन में भाजपा बहुमत के साथ आई है। सोमवार को 13 पार्षदों को एसडीएम ने शपथ दिलाने के बाद मंगलवार दोपहर 1:00 बजे तक अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनने का समय दिया था। जिस पर विधायक डॉक्टर राजीव बिंदल के नेतृत्व में भाजपा ने आरक्षित एससी महिला के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कर लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप की बहन श्यामा देवी अध्‍यक्ष पद के लिए का चयन किया, जबकि उपाध्यक्ष पद पर तीसरी बार अविनाश गुप्ता को चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर भाजपा में सोमवार को देर रात तक खींचातान रही।

loksabha election banner

फिर विधायक डॉक्‍टर राजीव बिंदल ने भाजपा के आठ पार्षदों के साथ बैठक कर मामले को सुलझा लिया। मंगलवार को करीब 12 बजे नगर परिषद के हॉल में पहुंचे तथा वहां पर एसडीएम के समक्ष अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के नामांकन प्रस्तुत किए। इसके बाद एसडीएम रजनेश कुमार ने अध्यक्ष पद पर श्यामा देवी ओर उपाध्यक्ष पद पर अविनाश गुप्ता को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

बता दें कि नगर परिषद के नाहन के 13 वार्डों में से भाजपा के आठ सदस्य तथा कांग्रेस के पांच सदस्य जीत कर आए हैं। सोमवार को शपथ ग्रहण करने के बाद से कांग्रेस सदस्य भी तोड़ जोड़कर अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष के लिए प्रयास कर रहे थे, जिसमें वह सफल नहीं हुए तथा एक बार भाजपा ने पूर्ण बहुमत से नाहन नगर परिषद पर अपना कब्जा जमाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.