Move to Jagran APP

भाजपा प्रदेश महामंत्री नियुक्‍त होने के बाद त्रिलोक कपूर ने शांता कुमार से की मुलाकात

प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त महामंत्री त्रिलोक कपूर ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से उनके निवास स्थान पर भेंट की।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Thu, 27 Feb 2020 08:17 AM (IST)Updated: Thu, 27 Feb 2020 08:17 AM (IST)
भाजपा प्रदेश महामंत्री नियुक्‍त होने के बाद त्रिलोक कपूर ने शांता कुमार से की मुलाकात
भाजपा प्रदेश महामंत्री नियुक्‍त होने के बाद त्रिलोक कपूर ने शांता कुमार से की मुलाकात

पालमपुर, जेएनएन। प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त महामंत्री त्रिलोक कपूर ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से उनके निवास स्थान पर भेंट की। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष हरिदत्त शर्मा, जिला महामंत्री विजय भट्ट, जिला उपाध्यक्ष ललित कपूर, जयसिंहपुर मंडल उपाध्यक्ष राजेश राणू, पंचायत समिति सुलह चेयरमैन सुनील मेहता, राष्ट्रीय पेंशन महासंघ कार्यकारिणी सदस्य कृपाल सिंह, विक्रम शर्मा व मनोज रत्न मौजूद रहे। शांता कुमार ने त्रिलोक कपूर को प्रदेश महामंत्री पद की नियुक्ति पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना भी की।

loksabha election banner

त्रिलोक कपूर ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद संभालने के बाद जगत प्रकाश नड्डा वीरवार को पहली बार हिमाचल प्रदेश आ रहे हैं। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके भव्य स्वागत के लिए उत्साहित है। उन्होंने बताया कि पहली मार्च को पालमपुर प्रवास के दौरान जिला व मंडल कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.