Move to Jagran APP

Himachal BJP: प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक का आ‍ज आखिरी दिन, लिए जाएंगे अहम फैसले

Himachal Pradesh BJP Working Committee Meeting हिमाचल भाजपा कार्यसमिति बैठक का आज आखिरी दिन है। बीते दो दिन में पार्टी ने उपचुनाव और विधानसभा चुनाव 2022 के लिए रणनीति बनाई है। उपचुनाव के कमेटियां गठित कर ली गई हैं। आ‍ज आखिरी दिन भी कई अहम निर्णय लिए जा सकते हैं।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Thu, 17 Jun 2021 08:53 AM (IST)Updated: Thu, 17 Jun 2021 08:57 AM (IST)
Himachal BJP: प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक का आ‍ज आखिरी दिन, लिए जाएंगे अहम फैसले
हिमाचल प्रदेश भाजपा कार्यसमिति बैठक का आज आखिरी दिन है।

शिमला, जेएनएन। Himachal Pradesh BJP Working Committee Meeting, हिमाचल प्रदेश भाजपा कार्यसमिति बैठक का आज आखिरी दिन है। बीते दो दिन में पार्टी ने उपचुनाव और विधानसभा चुनाव 2022 के लिए रणनीति बनाई है। उपचुनाव के कमेटियां गठित कर ली गई हैं। आ‍ज आखिरी दिन भी कई अहम निर्णय लिए जा सकते हैं। पार्टी नेताओं ने एक साल की कार्य योजना तैयार की है। पौधारोपण से लेकर कई कार्यक्रम का प्‍लान तैयार किया गया व इस संबंध में नेताओं को जिम्‍मेवारी सौंपी गई है। भाजपा ने 2022 विस चुनाव तक हर बूथ पर पहुंचने का प्‍लान तैयार कर लिया है। योग दिवस पर 21 जून को कार्यक्रमों की शुरुआत कर दी जाएगी। इसके अलावा भाजपा कार्यसमिति की प्रदेशस्‍तरीय बैठक 30 जुलाई को वर्चुअली होगी। इसमें प्रदेश, जिला व मंडल स्‍तर के पदाधिकारी शामिल होंगे।

loksabha election banner

आज विभिन्‍न मोर्चा व प्रकोष्‍ठ के पदाधिकारियों की बैठक होगी व इन्‍हें हर बूथ पर 10 कार्यकर्ता तैनात करने के निर्देश दिए जाएंगे। भाजपा के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष सौदान सिंह सहित मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्‍यमंत्री प्रेम कुमार धूमल सहित अन्‍य नेता बैठक में मौजूद रहेंगे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर आज की बैठक में शामिल नहीं होंगे, वह दिल्‍ली लौट गए हैं। 

मंडी, फतेहपुर के बाद जुब्बल  कोटखाई के भी प्रभारी तय

शिमला। भाजपा ने उपचुनावों की पूरी तैयारी कर दी है। पार्टी ने कोर कमेटी की बैठक में जुब्बल कोटखाई में होने वाले उपचुनावों के लिए कमेटी का गठन किया है। कमेटी में प्रभारी शहरी विकास मंत्री सु्रेश भारदाज को बनाया है। इनके अलावा सह प्रभारी स्वास्थ्य मंत्री डा. राजीव सहजल और ऊर्जा मंत्री सुखराम को बनाया है। वहीं डा. राजीव बिंदल को समन्वयक बनाया है। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने बताया कि कोर कमेटी की बैठक में  ये फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि फतेहपुर के लिए पहले ही उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर की अध्यक्षता की कमेटी का गठन किया जा चुका है। इसी तरह से मंडी उपचुनावों के लिए पार्टी ने जल शक्ति मंत्री महेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया है। इन सभी कमेटियों में सह प्रभारी से लेकर समन्वयकों की तैनाती कर रखी है। भाजपा ने अभी तक क्या किया है, आगे क्या करना है। इस मामले में विस्तार से चर्चा की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.