आंध्र प्रदेश में दम दिखाएंगे हिमाचल के 13 पॉवर लिफ्टर
धर्मशाला : सब जूनियर नेशनल पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता वीरवार को आंध्रप्रदेश के श्रीकाकुलम में
धर्मशाला : सब जूनियर नेशनल पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता वीरवार को आंध्रप्रदेश के श्रीकाकुलम में शुरू हो गई। इसमें हिमाचल प्रदेश की टीम कोच अजीत सिंह व ध्रुव सिंह के नेतृत्व में भाग ले रही है। 16 सदस्यीय दल में दो कोच सहित टीम मैनेजर अनुपम शर्मा व 13 महिला व पुरुष वर्ग के खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें पुरुष वर्ग में सचिन, अनिरूद्ध शर्मा, आकाश पठानिया, सुदांश कुमार, आयुष पठानिया, ईश्वर सिंह, अंकुश, शगुन उपाध्याय व लक्की शामिल हैं। इसके अलावा महिलाओं के विभिन्न भार वर्ग में सिमरन पठानिया, विशाली पठानिया, अंजली व विदुषी पठानिया हैं। टीम के कोच व द जिम रैत के संचालक अजीत सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों को पॉवर लिफ्टिंग संघ के प्रदेश अध्यक्ष केवल पठानिया ने बधाई दी है। उन्होंने कहा कि टीम का हर खिलाड़ी पूरी तैयारी के साथ रवाना हुआ है व वे मेडल अवश्य जीतेंगे। प्रतियोगिता का समापन 25 जून को होगा।