भारी बारिश के कारण कई जगह भूस्खलन, 13 करोड़ का नुकसान
प्रदेश के कई क्षेत्रों में रविवार शाम को जमकर मेघ बरसे। धर्मशाला में भी खूब बारिश हुई।
By Rajesh SharmaEdited By: Published: Sun, 14 Jul 2019 05:07 PM (IST)Updated: Sun, 14 Jul 2019 05:07 PM (IST)
धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। प्रदेश के कई क्षेत्रों में रविवार शाम को जमकर मेघ बरसे। धर्मशाला में भी खूब बारिश हुई। प्रदेश में बरसात के दस्तक देने से अभी तक 13 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। इस नुकसान में सड़कों को हुए नुकससान के साथ मकानों को हुआ नुकसान शामिल है। कुछ स्थानों पर तो बरसात ने अभी अपने तेवर भी नहीं दिखाएं हैं लेकिन ये लोगों के लिए कई स्थानों पर आफत बनकर आई है। प्रदेश में वर्षा के कारण पांच सड़कें बंद हैं, इसमें सोलन की एक सड़क के अलावा नाहन में तीन सड़कें और डल्हौजी की एक सड़क शामिल है। मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।
प्रदेश में सबसे अधिक वर्षा जिला शिमला और धर्मशाला में दर्ज की गई है। मौसम विभग के अनुसार 20 तक प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में एक दरो स्थानों पर हल्की बर्फबारी और नीचले क्षेत्रों में वर्षा की संभावना जताई है। इस वर्षा को सेब सहित अन्य फसलों के लिए लाभदायक बताया जा रहा है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें