पालक बनने पर विपिन परमार को दी बधाई
जागरण टीम, पालमपुर/भवारना : स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार को कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र का पालक
जागरण टीम, पालमपुर/भवारना : स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार को कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र का पालक बनाने पर भाजपा नेताओं ने प्रसन्नता जाहिर की है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती, संगठन मंत्री पवन राणा व सांसद शांता कुमार का आभार प्रकट किया है। जिला अध्यक्ष विनय शर्मा, मनोज रतन, देवेंद्र राणा, मनोज शर्मा व संजय सोनी ने कहा चुनाव में विपिन परमार ने प्रभारी रहते हुए भाजपा को बहुमत से चुनाव जीताने में अहम भूमिका निभाई थी। वहीं लोकसभा चुनाव में अप्रत्याशित जीत तय है।
वहीं सुलह मंडल भाजपा अध्यक्ष देशराज शर्मा, महामंत्री चंद्रवीर पाल, सुखदेव मसंद, तनु भारती, अंकुर कटोच, मनदीप अवस्थी, विकास धीमान, मदन ठाकुर, गगन सूद, कृपाल ठाकुर, देवेंद्र ¨सह चौहान, हरिदत्त शर्मा व संजीव धरवाल ने विपिन परमार को बधाई दी है।