शिविर में जांचा 120 लोगों का स्वास्थ्य
बाला जी अस्पताल ने सुनेहड़ में मंगलवार को स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Nov 2018 06:49 PM (IST)Updated: Tue, 27 Nov 2018 06:49 PM (IST)
जागरण संवाददाता, कांगड़ा : श्री बालाजी अस्पताल कांगड़ा ने मंगलवार को सुनेहड़ में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया। इसमें करीब 120 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा दवाएं दी गई। इसके अलावा बीपी, शूगर व अन्य टेस्ट भी नि:शुल्क किए। सुनेहड़ पंचायत उपप्रधान अशोक कुमार ने श्रीबालाजी अस्पताल कांगड़ा के चेयरमैन डॉ. राजेश शर्मा का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि बालाजी अस्पताल की ओर से किया जा रहा लोकसेवा का कार्य सराहनीय है। शिविर में डॉ. अमीषा, एसके शर्मा, अमित, सोनू, पूजा व अन्य मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें