गुराला गांव के लिए बनेगी सड़क
संवाद सहयोगी जसवां परागपुर उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने लोगों की मांग पर गुराला में मुख्
संवाद सहयोगी, जसवां परागपुर : उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने लोगों की मांग पर गुराला में मुख्य मार्ग से गुराला लग के लिएनई सड़क तथा जिम खोलने की घोषणा की है। उन्होंने मुख्य टैंक से पेयजल पाइपलाइन को बदलने के लिए भी जल शक्ति विभाग को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वार्ड चार का पंचायत चुनाव में पोलिग बूथ गुराला रहेगा। इसके लिए संबंधित विभाग को निर्देश जारी किए जाएंगे। यदि राशन कार्ड धारकों की संख्या मापदंडों के अनुसार सही पाई गई तो गुराला में सब डिपो खोला जाएगा। उन्होंने लग पंचायत के गांव गुराला में जनसभा को संबोधित करते यह जानकारी दी।
उद्योग, परिवहन व श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम ठाकुर ने कहा कि भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत मनरेगा कामगारों के लिए सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। बोर्ड बेटा-बेटी के विवाह पर 51 हजार रुपये उपलब्ध करवाता है तथा शिक्षा और चिकित्सा के लिए भी माकूल धन उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजीकृत लाभार्थी को मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मिलने वाले राशि के अलावा कामगार कल्याण बोर्ड भी अलग से डेढ़ लाख की सहायता उपलब्ध करवा रहा है।
उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत 260 विभिन्न विकास कार्य किए जाने का प्रविधान है। गंभीर बीमारी से पीड़ित रोगियों के लिए सरकार ने सहारा योजना शुरू की है जिसके तहत प्रतिमाह रोगी की देखभाल के लिए तीन हजार रुपये की राशि उपलब्ध करवाई जा रही है।
इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री वीरेंद्र सिंह, पंचायत प्रधान देवराज, उपप्रधान सुरेश ठाकुर, विजय धीमान, पुरुषोत्तम सिंह, अश्विनी धीमान, संजय कुमार, देसराज, शशिपाल, रविद्र कुमार, सुभाष चंद, जितेंद्र सिंह व प्रदीप कुमार मौजूद रहे।