बारात निकलने से पहले दूल्हा पहुंचा पोलिंग बूथ, औरों को भी दिया मतदान का संदेश
Groom cast vote before Departure of Barat बरात ले जाने से पहले दूल्हा लोकतंत्र के चुनावी पर्व में अपनी आहुति डालने पहुंचा।
धर्मशाला/नाहन, जेएनएन। बरात ले जाने से पहले दूल्हा लोकतंत्र के चुनावी पर्व में अपनी आहुति डालने पहुंचा। प्रदीप कुमार निवासी भाटावाली ने सुबह पोलिंग बूथ में जाकर अपना वोट डाला। इसके बाद ही दूल्हे की बरात रवाना हुई, दूल्हे की पोशाक में युवक को वोटिंग करते देख लोग भी अचंभित हुए। लोकसभा चुनाव का अंतिम चरण है, इसमें हिमाचल प्रदेश में वोट डाले जा रहे हैं।
उधर, जिला कांगड़ा के नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के बरंडा के शक्ति सिंह ने बरात जाने से पहले अपने बूथ पर जाकर मतदान किया। ऐसे ही जिला चंबा के चन्होता के राजेश कुमार ने भी पहले मतदान किया। सुबह आठ बजे मतदान करने के बाद वह बरात लेकर निकले।
ऐसे ही धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के दाड़नू के राहुल ने अपनी शादी की रस्मों के दौरान सुबह मतदान किया। मतदान के इस पर्व को लेकर जहां लोगों में खुशी है तो वहीं दूल्हे भी मतदान करने से कहीं पीछे नहीं हैं, जिसका उदाहरण भी मतदान के दिन देखने को मिला।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप