Move to Jagran APP

नालागढ़ नगर परिषद क्षेत्र में होगा गूगल डिजिटल सर्वे

नालागढ़ शहर का जल्द ही डिजिटल सर्वे किया जाएगा। यह सर्वे होने के बाद नालागढ़ शहर से सबंधित सभी प्रकार की जानकारी गूगल मेप के माध्यम से मिल सकेगी। जानकारी के अनुसार नालागढ़ नगर परिषद क्षेत्र की कुल जनसंख्या करीब 30 हजार है।

By Richa RanaEdited By: Published: Fri, 24 Sep 2021 09:26 AM (IST)Updated: Fri, 24 Sep 2021 09:26 AM (IST)
नालागढ़ नगर परिषद क्षेत्र में होगा गूगल डिजिटल सर्वे
नालागढ़ शहर का जल्द ही डिजिटल सर्वे किया जाएगा।

सोलन,जागरण संवाददाता। नालागढ़ शहर का जल्द ही डिजिटल सर्वे किया जाएगा। यह सर्वे होने के बाद नालागढ़ शहर से सबंधित सभी प्रकार की जानकारी गूगल मेप के माध्यम से मिल सकेगी। जानकारी के अनुसार नालागढ़ नगर परिषद क्षेत्र की कुल जनसंख्या करीब 30 हजार है। वर्तमान में परिषद के कर्मचारियों को अधिकारियों को किसी भी प्रकार के निरिक्षण के लिए मौके पर जाना पड़ता है।

loksabha election banner

परिषद द्वारा शहर का डिजिटल सर्वे करवाया जा रहा है। इस सर्वे के तहत परिषद क्षेत्र में आने वाले सभी भवनाें, उद्योग व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को गूगल मेप पर अपलोड किया जाएगा। इसके आलावा जो जमीन खाली हैं उनकी भी एक लिस्ट तैयार की जाएगी व गूगल मेप पर इसे दर्शाया जाएगा। इसी प्रकार शहर के सभी मार्ग व गली-मोहल्लों का भी मेप तैयार होगा। इस डिजिटल सर्वे के बाद नगर परिषद के अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्यालय में बैठकर ही पता चल जाएगा कि शहर के किस क्षेत्र में अतिक्रमण व अवैध भवन का निर्माण हो रहा है।

शहर में कहां पर गंदगी पसरी है और केिस जगह पर ट्रेफिक जाम लगाा है तमाम किस्म की जानकारी गूगल मेप पर मिलेगी। किसी भी प्रकार के भवन निर्माण का निरीक्षण करने के लिए कर्मचारियों को मौके पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस प्रकार की तमाम जानकारी गूगल मेप पर देख सकेेंगे। नगर परिषद अध्यक्ष रीना शर्मा ने बताया कि जल्द ही इस कार्य का ठेका निजी कंपनी को दिए जा रहा है। डिजिटल सर्वे में शहर से जुड़ी प्रत्येक जानकारी को शामिल किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.