गढ़ माता मंदिर में विशाल भंडारा व जागरण रविवार को, पम्मी ठाकुर करेंगे मां की महिमा का गुणगान
Garh Mata Mandir Nerti शाहपुर की नेरटी पंचायत में स्थित गढ़ माता मंदिर नेरटी में रविवार को विशाल भंडारे और भगवती जागरण का आयोजन किया जाएगा। नौ दिन से चल रहा शतचंडी पाठ रविवार संपूर्ण हो जाएगा। रविवार सुबह दस बजे पूर्णाहुति डाली जाएगी।
धर्मशाला, जागरण संवाददाता। Garh Mata Mandir Nerti, शाहपुर की नेरटी पंचायत में स्थित गढ़ माता मंदिर नेरटी में रविवार को विशाल भंडारे और भगवती जागरण का आयोजन किया जाएगा। नौ दिन से चल रहा शतचंडी पाठ रविवार संपूर्ण हो जाएगा। रविवार सुबह दस बजे पूर्णाहुति डाली जाएगी। इसके बाद कन्या पूजन कर भंडारे का आगाज कर दिया जाएगा। देर शाम तक भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों लोग माता का प्रसाद ग्रहण करेंगे। रात को भगवती जागरण का आयोजन किया जाएगा। भगवती जागरण में मशहूर भजन गायक पम्मी ठाकुर मुख्य आकर्षण रहेंगे। चिंतपूर्णी प्रोडक्शन की टीम सारा रात गढ़ माता की महिमा का गुणगान करेगी। हमीरपुर निवासी पम्मी ठाकुर के अलावा मंदीप चंचल और नवीन वशिष्ठ भी मां की अराधना करेंगे। तीनों ही नामी गायक हैं व इनके कई गाने यूटयूब पर उपलब्ध हैं।
पम्मी ठाकुर ने मशहूर भजन कम्म बंदेया तेरे मुकने नेइयों, मेरे शिव, डुग्गी डुग्गी नदियां सहित बाबा बालक नाथ के भजन गाये हुए हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद करते हैं। पम्मी ठाकुर के अधिकतर भजनों के व्यूज मिलियन में हैं। इसके अलावा जगारण में शेर सिंह इवेंटों की तरफ से झांकी प्रदर्शन भी किया जाएगा।
गढ़ माता मंदिर में 21 मई को जलयात्रा के बाद से शतचंडी पाठ शुरू हो गया, जो रविवार को संपूर्ण हो जाएगा। मंदिर में रोजाना सैकड़ों भक्तजन पहुंचते हैं।