Move to Jagran APP

कोरोना : कांगड़ा के चार लोगों समेत छह की मौत

संवाद सहयोगी धर्मशाला कांगड़ा जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमित छह लोगों की मौत हो गइ

By JagranEdited By: Published: Wed, 02 Dec 2020 04:00 AM (IST)Updated: Wed, 02 Dec 2020 04:00 AM (IST)
कोरोना : कांगड़ा के चार लोगों समेत छह की मौत
कोरोना : कांगड़ा के चार लोगों समेत छह की मौत

संवाद सहयोगी, धर्मशाला : कांगड़ा जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमित छह लोगों की मौत हो गई है। इनमें से चंबा की महिला व पुरुष भी शामिल है। चार लोग जिला कांगड़ा के हैं। साथ ही पुलिस थाना पालमपुर के कर्मचारियों समेत 161 लोग संक्रमित हुए हैं। एहतियात के तौर पर पालमपुर थाना को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। जिले में अब तक 135 लोगों की कोरोना से मौत हुई।

loksabha election banner

टांडा राजपुर की महिला को 21 नवंबर को टांडा अस्पताल में दाखिल किया गया था और मंगलवार को मौत हो गई। शाहपुर की बुजुर्ग महिला को 30 नवंबर को टांडा में भर्ती कराया गया था और उसने भी मंगलवार को दम तोड़ दिया। सुल्तानपुर चंबा की महिला को 30 नवंबर को टांडा में दाखिल किया गया था और उसकी भी मौत हो गई है। पकलोह ज्वालामुखी के बुजुर्ग को 27 नवंबर को टांडा में भर्ती करवाया था और मंगलवार को निधन हो गया। इसके अलावा चुराह के करमून के व्यक्ति को 26 नवंबर को टीएमसी में भर्ती करवाया था और मंगलवार सुबह मौत हो गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डा. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि संक्रमित हुए लोगों में शीला चौक का पुरुष, धर्मशाला के निजी होटल के दो पुरुष व महिला, जयसिंहपुर का पुरुष व महिला, बैजनाथ की महिला, थुरल का पुरुष, दौलतपुर का पुरुष, घुरकड़ी का पुरुष, वार्ड आठ कांगड़ा का पुरुष, हमीरपुर की महिला, कांगड़ा का पुरुष, लाहला की युवती, धर्मशाला का पुरुष, रक्कड़ का बुजुर्ग व कंड की किशोरियां शामिल हैं। इसके अलावा टीका चतेहड़ का पुरुष, दो महिलाएं, किशोर, भवारना का बुजुर्ग, पालमपुर का पुरुष व बुजुर्ग, मैंझा का पुरुष, प्रीतमनगर का पुरुष, शिव विहार धर्मशाला की महिला, बसनूर का बुजुर्ग, बुजुर्ग महिला, सिहूंता चंबा की महिला, होल्टा कैंट पालमपुर का पुरुष व युवक, नौरा की बुजुर्ग महिला, बुजुर्ग, मैंझा का पुरुष, तलवाड़ा का पुरुष, टांडा की चार महिलाएं व एक पुरुष, एक बुजुर्ग, पालमपुर की दो महिलाएं, घुग्गर का पुरुष, पालमपुर का पुरुष, पीएस पालमपुर का पुरुष, पंचरुखी की बुजुर्ग महिला, जदरांगल का पुरुष, एसएसबी चौक पालमपुर का पुरुष, जवाली के दो पुरुष, बहुतकनीकी संस्थानकांगड़ा का पुरुष व वार्ड नंबर तीन कांगड़ा का पुरुष, बालक, बुजुर्ग महिला व महिला भी संक्रमित हुई है। सीएमओ के अनुसार, नागनपट्ट की बुजुर्ग महिला, नंदेहड़ का पुरुष, इच्छी की बुजुर्ग महिला, पुरुष, बीरता की युवती, नगरोटा बगवां का पुरुष, बनखंडी का पुरुष, महिला व युवक, पुखर की दो महिलाएं, महेरना की बुजुर्ग महिला, गगल की महिला, दो पुरुष, खुंडियां कांगड़ा का पुरुष, चंबा का पुरुष, कांगड़ा की महिला, लखनपुर का पुरुष, बालक, पठियार का पुरुष, नूरपुर की बुजुर्ग महिला, तीन पुरुष, युवती, नागाबाड़ी का पुरुष, सिद्धबाड़ी की बुजुर्ग महिला, धौलाधार कॉलोनी की युवती, जिला कारागार के दो पुरुष, बैजनाथ की दो महिलाएं, निजी अस्पताल के पांच पुरुष, योल के दो पुरुष व किशोर, रमेहड़ की महिला, बुजुर्ग महिला, बैजनाथ की महिला, धर्मशाला का पुरुष, सिहूंता का पुरुष, नादौन का पुरुष, खनियारा की महिला, कांगड़ा का बुजुर्ग व महिला, धर्मशाला की युवती व महिला, नूरपुर की युवती, कांगड़ा की महिला व पुरुष, बुजुर्ग महिला, जवाली की बुजुर्ग महिला, खैरियां का युवक, दरकाटी का बुजुर्ग, नगरोटा सूरियां का पुरुष, घेरा का पुरुष व बालक व कांगड़ा की युवती भी महामारी की चपेट में आई है। इसके अलावा नैहरनपुखर का युवक व सदरपुर टांडा का युवक भी संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा रैहन की महिला, जरोली की महिला, चतेहड़ के दो पुरुष, पुखर के दो पुरुष, रैहन के चार पुरुष, महिला, चतेहड़ की महिला, रैहन का पुरुष, गोलवां की महिला, चतेहड़ की महिला, रैहन का पुरुष, भरमाड़ का पुरुष, फतेहपुर का पुरुष, रैहन के दो पुरुष, भटोली का पुरुष, पदेहड़ का पुरुष, महिला, युवक, धर्मशाला की महिला, जोगीपुर की दो बालिकाएं, शाहपुर की बुजुर्ग महिला, चंबा की बुजुर्ग महिला, सरी वार्ड टांडा के छह पुरुष, महिला व बुजुर्ग व चंबा का पुरुष संक्रमित हुआ है।

.........................

मास्क न पहनने पर किए चालान

सदर थाना धर्मशाला की टीम ने मास्क न पहनने व यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 288 चालान काटे हैं। इस दौरान 1 लाख, 44 हजार रुपये का जुर्माना वसूला है। सदर थाना धर्मशाला के प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क घूम रहे लोगों के खिलाफ चालान काटे जा रहे हैं। उन्होंने सभी लोगों को मास्क पहनने की हिदायत दी है।

.........................

क‌र्फ्यू में रेस्तरां खोलने पर केस दर्ज

कोतवाली बाजार खनियारा रोड में रेस्तरां खोलने पर संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सदर थाना धर्मशाला के प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.