Move to Jagran APP

शिमला र‍िज पर 94 लाख रुपये की लागत से स्‍थापित होगी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा

Former Prime Minister Vajpayee Statue राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर 94 लाख की लागत से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा लगाई जाएगी। इसके लिए जगह का चयन भी कर लिया गया है। प्रतिमा लगाने के लिए 48 लाख रुपये नगर निगम स्मार्ट सिटी से खर्च करेगा।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Wed, 30 Sep 2020 04:31 PM (IST)Updated: Wed, 30 Sep 2020 04:31 PM (IST)
शिमला र‍िज पर 94 लाख रुपये की लागत से स्‍थापित होगी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा
शिमला रिज पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्‍थापित की जाएगी।

शिमला, जेएनएन। राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर 94 लाख की लागत से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा लगाई जाएगी। इसके लिए जगह का चयन भी कर लिया गया है। प्रतिमा लगाने के लिए 48 लाख रुपये नगर निगम स्मार्ट सिटी से खर्च करेगा। 45 लाख रुपये भाषा एवं संस्कृति विभाग देगा। भाषा एवं संस्कृति विभाग की प्रतिमा बनवाएगा। रिज मैदन को धंसने से बचाने के लिए रिज मैदान के धंस रहे हिस्से पर बड़ा डंगा लगाया जाएगा। डंगा लगाने के बाद 30 फीट अतिरिक्त चौड़ाई रिज मैदान की हो जाएगी। इसी हिस्से में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। आईआईटी रूड़की ने इसका डिजाईन तैयार किया है। लोक निर्माण विभाग द्वारा यह काम किया जाएगा।

loksabha election banner

सरकार ने लिया था फैसला

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की मृत्यु के बाद प्रदेश सरकार ने रिज मैदान पर उनकी प्रतिमा बनाने का फैसला लिया था। लेकिन इसके लिए चुने गए स्थान में मिट्टी धंसने के कारण यह काम लंबित हो गया था। बीते दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने शिमला अधिकारियों के साथ रिज मैदान का दौरा करके इस स्थान को चयनित किया था। अब जल्द ही रिज को स्ट्रैथन करने के लिए नगर निगम टेंडर कर देगा और काम शुरू हो जाएगा। प्रतिमा में 6.5 फीट का पेडस्टल और 8 फीट की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

पर्यटकों को भी मिलेगा घूमने के लिए अतिरिक्त स्थान

रिज के धंस रहे हिस्से को चौड़ा होने के बाद पर्यटकों को भी यहां पर घूमने के लिए अतिरक्त स्थान मिलेगा। पदम देव व्यवसायिक परिसर की तरह टाउन हाल तक का सारा हिस्सा समानांतर हो जाएगा। इस स्थान पर निगम द्वारा बैठने के लिए बैंच भी लगाए जाने हैं। रिज मैदान का यह हिस्सा ऐसा है जहां से पर्यटक चारों ओर वादियों को निहार सकते हैं।

जल्‍द स्‍थापित होगी प्रतिमा

नगर निगम शिमला के उप महापौर शैलेंद्र चौहान का कहना है रिज मैदान के धंस रहे हिस्से को स्ट्रैंथन किया जाएगा। इससे रिज चौड़ा हो जाएगा और इस हिस्से में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। स्मार्ट सिटी से 48 लाख और भाषा एवं संस्कृति विभाग से 45 लाख इसमें खर्च किए जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.