पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होकर परिवार सहित मोहाली से घर लौटे, देखिए भावुक तस्वीरें
Former CM Shanta Kumar हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व सांसद शांता कुमार ने कोरोना को मात दे दी है। शांता कुमार पिछले कुछ दिनों से फोर्टिस अस्पताल मोहाली चंडीगढ़ में भर्ती थी। शनिवार देर शाम को वहां उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है।
धर्मशाला, जेएनएन। हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व सांसद शांता कुमार ने कोरोना को मात दे दी है। शांता कुमार पिछले कुछ दिनों से फोर्टिस अस्पताल मोहाली चंडीगढ़ में भर्ती थी। शनिवार देर शाम को वहां उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है। आज दोपहर बाद तक वे अपने बेटे व बहू के साथ अपने घर लौट आए हैं। मोहाली फोर्टिस अस्पताल में शांता कुमार ने चिकित्सकों व अन्य स्टाफ का धन्यवाद किया। शांता कुमार इस दौरान भावुक दिखे।
यहां बता दें कि पिछले माह शांता कुमार व उनकी पत्नी संतोष शैलजा कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद दोनों को डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में भर्ती किया गया। टांडा में रहते हुए उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन करके कुशलक्षेम पूछा था। टांडा में उपचार के दौरान उनकी पत्नी का निधन हो गया था। पत्नी के निधन के बाद शांता कुमार काफी टूट गए थे व उनका स्वास्थ्य बिगड़ने लगा। स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें फोर्टिस अस्पताल मोहाली में शिफ्ट किया गया था। अब शांता कुमार, उनके बेटे व परिवार के सभी सदस्य स्वस्थ हैं।
टांडा में रहते हुए लगातार करते थे सोशल मीडिया पर अपडेट
जब तक शांता कुमार टांडा में अपनी पत्नी के साथ भर्ती थी, तब तक वे अपने फेसबुक अकाउंट में माध्यम से सारी गतिविधियां अपडेट करते थे। उनके कोरोना पॉजिटिव होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मादी द्वारा उनका कुशलक्षेम पूछने संबंधित सारी जानकारी उन्होंने खुद अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर की थी।
मोहाली में एक वीडियो बनाते वक्त पत्नी को याद कर हुए थे भावुक
पिछले सप्ताह उन्होंने साहित्य कला अकादमी के लिए बनाया गया वीडियो अपने फेसबुक अकाउंट में अपडेट किया था। उस वीडियो में वे अपनी धर्मपत्नी दिगम्बर संतोष को याद करके खूब रो रहे थे। वीडियो में उन्होंने कहा कि वे अब स्वस्थ हो गए है, पर मेरा 50 सालों से साथ चल रहा हमसफ़र मुझे छोड़कर चला गया। संतोष मेरे जीवन का अटूट अंग थी। इस दौरान उन्होंने आपातकाल और उसकी सरकार बनने के समय पत्नी को जो भी सहयोग रहा वो सारी बातें लगभग 16 मिनट की वीडियो में शेयर कीं। उसका यह बहुत भावुक वीडियाे है।
शांता कुमार मोहाली के फोर्टिस अस्पताल से छुट्टी के बाद परिवार के सदस्यों व अस्पताल स्टाफ के साथ।