Move to Jagran APP

राकेश पठानिया का निशाना: प्रदेश में भाजपा का एक ही मुखिया, कांग्रेस के 14 नेता मुखिया बनने को आतुर

Forest Minister Rakesh Pathania वन युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने कहा नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री भाजपा पर आधारहीन आरोप लगा रहे हैं।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Sat, 15 Aug 2020 09:52 AM (IST)Updated: Sat, 15 Aug 2020 09:52 AM (IST)
राकेश पठानिया का निशाना: प्रदेश में भाजपा का एक ही मुखिया, कांग्रेस के 14 नेता मुखिया बनने को आतुर
राकेश पठानिया का निशाना: प्रदेश में भाजपा का एक ही मुखिया, कांग्रेस के 14 नेता मुखिया बनने को आतुर

डलहौजी, जेएनएन। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री भाजपा पर आधारहीन आरोप लगा रहे हैं, जबकि कोविड-19 संकट के दौरान मुख्यमंत्री राहत कोष व प्रधानमंत्री राहत कोष में कितना आर्थिेक सहयोग दिया गया, इसकी जानकारी प्रदेश सरकार ने ऑनलाइन रखी है और कोई भी व्यक्ति महज एक क्लिक कर सारी जानकारी हासिल कर सकता है। यह बात वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने शुक्रवार देरशाम को बनीखेत के लोनिवि विश्रामगृह में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।

loksabha election banner

पठानिया ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर भी बनेगा व भव्य मस्जिद भी बनेगी। कांग्रेस द्वारा हिंदू-मुस्लिम को लड़ाने का कार्य किया जा रहा है। पठानिया ने कहा कि प्रदेश में भाजपा का एक ही मुखिया है और वह जयराम ठाकुर हैं, जबकि पूरे हिमाचल में कांग्रेस के 14 नेता अपने आप को कांग्रेस पार्टी का मुखिया बनाने को आतुर हैैं, जिनके नाम भी पठानिया ने मौके पर गिनवाए।

उन्होंने कहा कि डलहौजी विस हलके के जो भी विकास कार्य होंगे उन्हेंं प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। पठानिया ने कार्यकर्ताओं ने आगामी विस चुनावों में डलहौजी विस हलके में भाजपा उम्मीदवार को जिताने के लिए अभी से कमर कस लेने का आह्वïान किया। पठानिया ने कोविड-19 संकट के दौरान डलहौजी हलके के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जरूरतमंदों की मदद के लिए किए गए कार्यों की सराहना भी की।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया मंत्री का स्वागत

इससे पहले जिला मार्केट कमेटी के चेयरमैन डीएस ठाकुर की अगुआई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने वन मंत्री का स्वागत किया। वहीं, डीएस ठाकुर ने मंत्री के समक्ष डलहौजी विस हलके के विकास संबंधी मांगें भी रखीं जिन्हेंं पूरा करने का वन मंत्री ने आश्वासन दिया। इस मौके पर भटियात के विधायक बिक्रम सिंह जरयाल, भरमौर के विधायक जियालाल कपूर, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनोद महाजन, प्रदेश पर्यटन विकास निगम के पूर्व निदेशक आशीष चडढा, प्रदेश एसटी मोर्चा के सचिव नरेंद्र टंडन, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बलवंत सिंह ठाकुर, भाजपा नेता अरुण राणा, नगर परिषद डलहौजी के मनोनीत पार्षद संजीव पठानिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय ठाकुर, महामंत्री देसराज बसंत व बृजेंद्र शर्मा जिला प्रशासन से उपायुक्त विवेक भाटिया, पुलिस अधिक्षक डॉ. मोनिका, एसी टू डीसी रामप्रसाद, एसडीएम डलहौजी जगन ठाकुर, डीएसपी डलहौजी रोहिन डोगरा, डीएफओ कमल भारती ने मंत्री का स्वागत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.