Move to Jagran APP

मेहमान परिंदों से गुलजार पौंग झील

संवाद सूत्र, नगरोटा सूरियां : पौंग झील में विभिन्न प्रजातियों के प्रवासी पक्षियों की संख्या 60 हजा

By JagranEdited By: Published: Wed, 29 Nov 2017 03:00 AM (IST)Updated: Wed, 29 Nov 2017 03:00 AM (IST)
मेहमान परिंदों से गुलजार पौंग झील
मेहमान परिंदों से गुलजार पौंग झील

संवाद सूत्र, नगरोटा सूरियां : पौंग झील में विभिन्न प्रजातियों के प्रवासी पक्षियों की संख्या 60 हजार तक पहुंच गई है। वन विभाग के वन्य प्राणी विंग के मुताबिक दिसंबर अंत तक पक्षियों की संख्या डेढ़ लाख का आकड़ा पार करने का अनुमान है। झील में सारस जोड़ों ने भी दस्तक दे दी है। वन्य प्राणी विंग की साप्ताहिक गणना में छह सारस जोड़ों को पौंग झील में नगरोटा सूरिया के इलाके में देखा गया है। पक्षियों के आगमन के साथ ही इनकी सुरक्षा का दायित्व भी बढ़ गया है। पक्षियों को यहां खींचने का मुख्य कारण मछलियां हैं।

loksabha election banner

.....................

12 प्रजातियों के पक्षी मांसाहारी

यहां मासाहारी पक्षियों की 12 प्रजातियां पहुंची हैं और इन्हें पौंग झील की मछली बहुत पसंद है। इन पक्षियों की बढ़ती संख्या से झील में मत्स्य आखेट से आजीविका चला रहे 24 हजार मछुआरों की चिंता भी बढ़ गई है। 1983 में निर्मित यह पक्षी विहार 38 हजार 700 एकड़ में फैला है। यहां चीन, साइबेरिया, ऑस्ट्रेलिया, नाइजीरिया, दक्षिण अफ्रीका और मंगोलिया से 54 प्रजातियों के पक्षियों की 250 उपप्रजातिया अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में यहां आनी शुरू हो गई थी और यह सिलसिला मार्च तक चलता रहेगा।

......................

पसंदीदा स्थल है पक्षी विहार

उत्तरी मैदान के सबसे पश्चिमोत्तर इलाके में स्थित होने के कारण यह जगह पक्षियों का सबसे पसंदीदा विहार है। यहां बतखों और जलकाग की कई किस्मों जैसे रूड़ी शेलडक, बारहेडेड, मलार्डस, कॉमन पोचा‌र्ड्स, कॉमन टील, लार्ज ग्रातीस, विजन लार्क, पिनटेल्स, कोरमोरैंट्स और स्पॉट बिल बतखें आती हैं। इसके अलावा यहां दुर्लभ प्रजातियों के प्रवासी पक्षी भी आते हैं और इनमें रेड नेक्ड ग्रेव और गुल्लुज शामिल हैं। बीते साल नई प्रजातियों ने भी झील की ओर रुख किया है। बीते साल से पीए एवोसेट्सए ग्रेट पेंटेड ग्रीप, सिनामोन ब्रीटन, ब्लैक ब्रीटन और रेड क्त्रस्टेड पॉचर्ड प्रजाति के पक्षी पहली बार पौंग झील में देखे गए हैं।

.......................

झील में बढ़ाई चौकसी : धीमान

वन्य प्राणी विंग के परिक्षेत्र अधिकारी दिलीप धीमान ने बताया कि प्रवासी पक्षियों की तादाद बढ़ने से पौंग झील में चौकसी बढ़ा दी गई है। विभाग के उड़नदस्ते दूरबीनों व मोटरबोट से प्रवासी परिंदों का शिकार करने वालों पर पैनी नजर रखे हुए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.