कांगड़ा में सैलून में भड़की आग
Fire in Saloon at kangra City कांगड़ा जयंती बिहार स्थित सीजर्स सैलून में आग लगने से फर्नीचर तथा फेशियल बेड जल गए।
By Rajesh SharmaEdited By: Published: Thu, 11 Apr 2019 05:41 PM (IST)Updated: Thu, 11 Apr 2019 05:41 PM (IST)
कांगड़ा, जेएनएन। कांगड़ा जयंती बिहार स्थित सीजर्स सैलून में आग लगने से फर्नीचर तथा फेशियल बेड जल गए। सीजर्स सैलून के मालिक अशोक कौंडल ने बताया सुबह चार बजे उनको किसी शख्स का फोन आया कि उनके सैलून से धुआं निकल रहा है तथा उसी शख्स ने इस घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड कांगड़ा को भी दे दी है। घटना की जानकारी पाकर तुरंत हरकत में आते हुए फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। सैलून मालिक के अनुसार अगर आग बुझाने में देरी हो जाती तो नुकसान लाखों में हो सकता था, लेकिन फायर ब्रिगेड की मुस्तैदी एवं कार्य कुशलता ने उनके सैलून को बचा लिया। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें