होटल में लगी आग, पर्यटकों में मची अफरा तफरी
Fire in manali hotel पर्यटन नगरी मनाली में शुक्रवार सुबह एक होटल की रसोई में आग लग गई जिससे होटल में अफरा तफरी मच गई।
By Rajesh SharmaEdited By: Published: Fri, 22 Mar 2019 01:14 PM (IST)Updated: Fri, 22 Mar 2019 05:34 PM (IST)
मनाली, जेएनएन। पर्यटन नगरी मनाली में शुक्रवार सुबह एक होटल की रसोई में आग लग गई, जिससे होटल में अफरा तफरी मच गई। अग्निशमन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार होटल आरआर विला की रसोई में सिलेंडर ने आग पकड़ ली। आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन कर्मी मौके पर पहुंचे और आग को काबू किया।
अग्निशमन केंद्र मनाली के प्रभारी केवल सिंह ने बताया आग लगने से होटल मालिक को काफी नुकसान हुआ है। आग लगने की जानकारी समय पर मिल गई, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। विभाग के कर्मियों ने हिम्मत से काम लेते हुए आग बुझाई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें