फेसबुक पर अश्लील वीडियो अपलोड करना पड़ा महंगा, शाहपुर निवासी पर दिल्ली की संस्था ने करवाई एफआइआर
FIR For Share Porn Video सोशल मीडिया में अश्लील वीडियो अपलोड करने पर शाहपुर निवासी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
शाहपुर, जेएनएन। सोशल मीडिया में अश्लील वीडियो अपलोड करने पर शाहपुर निवासी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस थाना शाहपुर में वीरवार को साइबर क्राइम का एक मामला दर्ज हुआ है। अनुसार क्राइम अंगेस्ट वुमेन एंड चाइल्ड मॉनीटरिंग कमेटी एनसीआरबी दिल्ली की ओर से यह मामला शाहपुर थाना में दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने शाहपुर के वंशराज नाम के व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
थाना प्रभारी शाहपुर हेमराज शर्मा ने बताया वंशराज ने अपने फेसबुक अकाउंट पर बच्चों और महिलाओं की आपत्तिजनक नग्न वीडियो अपलोड की हुई थी। उन्होंने बताया यह शिकायत पुलिस अधीक्षक जिला कांगड़ा के माध्यम से थाना में प्राप्त होने पर आइटी एक्ट व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया पर हो रहे अश्लील फाेटो और वीडियो के आदान प्रदान पर कड़ी निगरानी रखी हुई है। बीते दिनों कुल्लू में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। यह कार्रवाई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के आधार पर की गई थी। यहा सात युवकों ने वॉटसएप के माध्यम से अश्लील वीडियो का आदान प्रदान किया था। समाज में सोशल मीडिया के माध्यम से बढ़ते दुष्प्रचार व अश्लील घटनाओं पर पुलिस की भी पैनी नजर है।