Move to Jagran APP

कृषि औजारों के व्यवसाय के लिए मिलेगी सहायता

चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय ने उपमंडल के पढियारखर गांव में ,कृषि तकनीकी प्रदर्शन मेले, का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Feb 2019 07:31 PM (IST)Updated: Fri, 15 Feb 2019 07:31 PM (IST)
कृषि औजारों के व्यवसाय के लिए मिलेगी सहायता
कृषि औजारों के व्यवसाय के लिए मिलेगी सहायता

संवाद सहयोगी, पालमपुर : चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर ने पढि़यारखर गांव में कृषि तकनीकी प्रदर्शन मेले का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए कुलपति प्रो. अशोक कुमार सरयाल ने कहा कृषि में श्रम की बचत व उत्पादन बढ़ाने के लिए मशीनीकरण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने किसानों से कृषि में उन्नत औजारों व उपकरणों का प्रयोग करने का आह्वान किया। इन्हें पहाड़ी कृषि के लिए अनुकूल बताया। यदि कोई उद्यमी कृषि औजारों का व्यवसाय शुरू करना चाहता हो तो विश्वविद्यालय उनकी सहायता करेगा। किसानों की आय दोगुना करना अधिकारियों व वैज्ञानिकों के लिए चुनौती है, इसे उन्हें स्वीकार करना चाहिए और किसानों के सामाजिक व आर्थिक उत्थान के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कृषि में महिलाओं के योगदान की प्रशंसा करते हुए प्राकृतिक खेती व पशुपालन को बढ़ावा देने पर भी विचार रखे तथा किसानों को कृषि अधिकारियों व विशेषज्ञों की सहायता लेने की सलाह दी।

loksabha election banner

प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ. वाईपी ठाकुर ने कहा विश्वविद्यालय में कृषि के उन्नत औजारों के विकास, पॉलीहाउस खेती, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि कार्यों में सावधानी व सुरक्षा, कटाई उपरांत तकनीकों पर शोध कार्य चल रहे हैं और इन तकनीकों से अवश्य कृषि उत्पादन बढ़ेगा। कार्यक्रम में कृषि आभियांत्रिकी विभाग के अध्यक्ष डॉ. आरके गुप्ता, डॉ. आरएस राणा, डॉ. जेएस गुलेरिया, जैविक व प्राकृतिक खेती विभाग के अध्यक्ष डॉ. जेपी सैणी, ई. विजय अवस्थी ने भी संबोधित किया। मेले में करीब दो सौ किसानों ने भाग लिया। किसानों ने एक प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया तथा संबंधित वैज्ञानिकों से अपने प्रश्नों के उत्तर हासिल किए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.