Move to Jagran APP

कुटलैहड़ के पूर्व विधायक पंडित रामनाथ शर्मा का 76 साल की उम्र में निधन, चंडीगढ़ में ली अंतिम सांस

Pandit Ramnath Sharma हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पूर्व सदस्य एवं उपाध्यक्ष पंडित राम नाथ शर्मा का मंगलवार को चंडीगढ़ में निधन हो गया।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Tue, 15 Sep 2020 03:10 PM (IST)Updated: Tue, 15 Sep 2020 03:10 PM (IST)
कुटलैहड़ के पूर्व विधायक पंडित रामनाथ शर्मा का 76 साल की उम्र में निधन, चंडीगढ़ में ली अंतिम सांस
कुटलैहड़ के पूर्व विधायक पंडित रामनाथ शर्मा का 76 साल की उम्र में निधन, चंडीगढ़ में ली अंतिम सांस

ऊना, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पूर्व सदस्य एवं उपाध्यक्ष पंडित राम नाथ शर्मा का मंगलवार को चंडीगढ़ में निधन हो गया। 76 वर्षीय पंडित राम नाथ शर्मा किसी गंभीर बीमारी के कारण 28 अगस्त से चंडीगढ़ के सेक्टर-32 के अस्‍पताल में उपचाराधीन थे। उन्होंने आज सुबह साढ़े ग्यारह बजे के करीब अंतिम सांस ली। पंडित रामनाथ शर्मा दो बार विधानसभा के सदस्य रहे, इस दौरान एक दफा विधानसभा के उपाध्यक्ष के पद पर भी विराजमान हुए। वह सबसे पहले जनता दल के विधायक थे, इसके बाद कांग्रेस में शामिल होकर 1984-85 में कांग्रेस की ओर से विधानसभा के सदस्य बने। इसके बाद वे कांग्रेस शासनकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के करीबी होने के कारण लघु बचत योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भी रहे।

loksabha election banner

पंडित राम नाथ शर्मा ने एक दफा कुटलैहड़ से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर भी विधानसभा का चुनाव लड़ा था, जिसमें उनको हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने पंडित सुखराम की हिमाचल विकास कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन करके फिर सक्रिय राजनीति में कदम रखा था। बाद में हिमाचल विकास कांग्रेस पार्टी का भाजपा में विलय हो जाने पर रामनाथ शर्मा ने फिर से कांग्रेस का दामन थाम लिया था। इसके बाद वे कांग्रेस का टिकट हासिल करने में भी कामयाब रहे थे, लेकिन उनको जीत नहीं मिल पाई थी। वर्तमान में उनके पुत्र विवेक शर्मा भी कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रह चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.