अत्याचार व भ्रष्टाचार के लिए वीरभद्र जिम्मेदार : मनकोटिया
पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने कहा है कि लोकसभा के चुनावों में प्रदेश में कांगेस की जीत की संभावनाएं बहुत कम हैं। प्रदेश में अत्याचार भ्रष्टाचार व राजनीति का व्यापारीकरण कांग्रेस शासनकाल में ही फैला है जिसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह जिम्मेवार हैं। यहां आयो
जागरण संवाददता, धर्मशाला : पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश में कांगेस की जीत की संभावनाएं बहुत कम हैं। प्रदेश में अत्याचार, भ्रष्टाचार व राजनीति का व्यापारीकरण कांग्रेस शासनकाल में ही फैला है, जिसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह जिम्मेवार हैं।
यहां बुधंवार को पत्रकार सम्मेलन में मेजर मनकोटिया ने कहा कि लोकसभा चुनाव में राजनीति का जो स्तर गिरा है, वह चिंताजनक है। प्रदेश में कांग्रेस के स्टार कंपेनर की जगह स्टार एंटरटेनर बन गए हैं। क्या बोलना है, उन्हें समझ नहीं आता। ऊना में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा वीरभद्र सिंह को गुरु कहने पर तंज कसते हुए मनकोटिया ने कहा कि गुरु जी जमानत पर हैं। जिन्होंने अपने कई चेले यानी महंत तैयार किए हैं। उन्होंने विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से गुरु के चेलों की संपत्तियों का पता लगाने की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ने कांगड़ा-चंबा को नजरअंदाज करते हुए यहां के बड़े नेताओं को खत्म कर दिया लेकिन अपनी पसंद के लोगों को राजनीति में आगे लाने के लिए परिवारवाद को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप