Move to Jagran APP

राजीव गांधी जयंती पर कांग्रेस के कार्यक्रम में आयोजक ही नहीं पहुंचे, पूर्व मंत्री के नदारद रहने से चर्चाएं गरम

कांग्रेस की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा गया। लेकिन इस कार्यक्रम में स्वयं कार्यक्रम के आयोजक पूर्व शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ही नहीं पहुंच पाए हैं।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Tue, 20 Aug 2019 02:30 PM (IST)Updated: Tue, 20 Aug 2019 04:46 PM (IST)
राजीव गांधी जयंती पर कांग्रेस के कार्यक्रम में आयोजक ही नहीं पहुंचे, पूर्व मंत्री के नदारद रहने से चर्चाएं गरम

धर्मशाला, जेएनएन। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्‍न राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर मंगलवार को धर्मशाला के नरवाणा में कांग्रेस की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा गया। लेकिन इस कार्यक्रम में स्वयं कार्यक्रम के आयोजक पूर्व शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ही नहीं पहुंच पाए हैं। कांग्रेस पदाधिकारी इसके पीछे सुधीर की तबीयत खराब होना कारण बता रहे हैं। बताया जा रहा है कि नंगल में उनका उपचार चल रहा है। वहीं कुछ कार्यकर्ता उनका उपचार चंडीगढ़ में चला होने की बात कह रहे हैं।

loksabha election banner

मामला इतना गंभीर नही होता यदि सुधीर शर्मा की भाजपा में जाने की अफवाह न होती। अब एकदम से पूर्व मंत्री का कार्यक्रम में नहीं पहुंचने से कई कार्यकर्ताओं में असमंजस की स्थिति है। वहीं दबी जुबान में यह भी चर्चा हो रही है कि कहीं सुधीर सच में ही भाजपा में तो नहीं चले गए हैं। हालांकि खुद सुधीर शर्मा इस तरह की अफवाहों का खंडन कर चुके हैं। लेकिन परिस्थितियों के लिहाज से ऐसी चर्चा होना भी लाजिमी है। वहीं इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल के आने की भी सूचना थी। लेकिन वह भी इस कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हुईं। रजनी पाटिल के नहीं आने का कारण अभी तक कांग्रेस पदाधिकारी बता नहीं पा रहे हैं। उनका यही कहना है कि इस बारे में खुद सुधीर शर्मा ही जबाब दे सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.