कैबिनेट से आस: अनुबंध से नियमित हुए कर्मचारियों ने मांगा नियुक्ित की तिथि से वरिष्ठता लाभ
Employee union demand for Seniority benefit अनुबंध से नियमित हुए कर्मचारियों को नियुक्ति की तिथि से वरिष्ठता देने की मांग की है।
नगरोटा सूरियां, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश अनुबंध नियमित कर्मचारी संगठन ने विभिन्न विभागों में भर्ती एवं अनुबंध से नियमित हुए कर्मचारियों को नियुक्ति की तिथि से वरिष्ठता देने की मांग की है। संघ के राज्य प्रधान मुनीष गर्ग ने वुधवार को नगरोटा सूरियां में पत्रकार वार्ता में कहा विभिन्न विभागों में अनुबंध आधार पर नियुक्त हुए कर्मचारी लंबे समय से वरिष्ठता की मांग कर रहे हैं। लेकिन अभी तक उनकी यह मांग पूरी नही हो पाई है। अनुबंध से नियमित होने के बाद इन कर्मचारियों की अनुवंध काल की सेवा को उनके कुल सेवा काल में नहीं जोड़ा जा रहा है, जो इनके साथ अन्याय है।
इन कर्मचारियों की मांग है कि उनको नियुक्ति की तिथि से बरिष्ठता प्रदान की जाए, ताकि उन्हें प्रमोशन के लाभ मिल सकें। प्रोमोशन में उनके बाद उस पद पर नियुक्त कर्मचारी पदोन्नत हो गए हैं, जबकि वह अब भी उसी पद पर कार्य कर रहे हैं। चुनाव के समय अनुबंध से नियमित कर्मचारियों को नियुक्ित तिथि से सिन्योरिटी देने का वायदा किया गया था। लेकिन यह अभी तक पूरा नहीं हुआ है। हिमाचल अनुबंध नियमित संगठन ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मांग की है कि उन्हें नियुक्ित की तिथि से वरिष्ठता प्रदान की जाए।
उन्होंने कहा इस संबंध में पहले भी मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों को वरिष्ठता से संबंधित मांग पत्र सौंपे गए हैं। मुख्यमंत्री ने ऊना में हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के अधिवेशन में मंच से नियुक्ित की तिथि से वरिष्ठता की कर्मचारियों की मांग को जायज माना है। इस अवसर पर संगठन के राज्य प्रेस सचिव विजय सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष अवतार कपूर, वासुदेव, नरेंद्र सिंह, सहसचिव मनदीप चौधरी, कांगड़ा जिला अध्यक्ष सुनील पराशर, उपाध्यक्ष अशवनी कुमार, गौरव शर्मा, कांगड़ा महिला विंग अध्यक्ष वेणु शर्मा, ऊना जिला अध्यक्ष संजीव कुमार, महासचिव रमन कुमार, जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार, मंडी जिलाध्यक्ष अनिल सेन, उपाध्यक्ष मुरारी लाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कपिल चौधरी, सुरजीत कुमार, अजय कुमार, शशि, अशवनी कुमार, शाहपुर ब्लॉक अध्यक्ष शम्मी कुमार, सचिव पंकज जम्वाल, सुनीता देवी, नीलम बाला, उषा शर्मा, रमा, संगीता, अंकुर शर्मा, राजेश, हरदेव आदि ने सामूहिक रूप से मांग की है कि मुख्यमंत्री पहली जून को होने वाली कैबिनेट मीटिंग में नियुक्ित की तिथि से वरिष्ठता की घोषणा करें।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप