Move to Jagran APP

विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ के नेता बोले, स्‍टोर में सड़ रहा वर्षों पहले खरीदा सामान; नहीं हो रहा इस्‍तेमाल

हिमाचल प्रदेश विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ की एक अहम बैठक बौढ़ में राज्‍य अध्यक्ष दुनी चंद ठाकुर की अध्यक्षता में हुई।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Mon, 17 Feb 2020 02:58 PM (IST)Updated: Mon, 17 Feb 2020 03:08 PM (IST)
विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ के नेता बोले, स्‍टोर में सड़ रहा वर्षों पहले खरीदा सामान; नहीं हो रहा इस्‍तेमाल
विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ के नेता बोले, स्‍टोर में सड़ रहा वर्षों पहले खरीदा सामान; नहीं हो रहा इस्‍तेमाल

जसूर, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ की एक अहम बैठक बौढ़ में राज्‍य अध्यक्ष दुनी चंद ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विद्युत बोर्ड प्रबंधक वर्ग द्वारा तकनीकी कर्मचारी संघ के साथ हुई वार्ता में मानी गई मांगों को लागू न करने पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा तकनीकी कर्मचारियों की कम संख्या होने के बावजूद कर्मचारी कार्य को सुचारू रूप से चला रहे हैं। लेकिन बोर्ड प्रबंधन तकनीकी कर्मचारियों की मांगों को लागू करने में सौतेला व्यवहार अपना रहा है।

loksabha election banner

अध्‍यक्ष दुनी चंद ठाकुर ने कहा मांगों में तकनीकी कर्मचारियों के मानव रहित 33 केवी उपकेंद्रों के पद सृजन करना, जूनियर टीमेट का जूनियर शब्‍द हटाना व पदोन्नति तकनीकी कर्मचारियों की ग्रेड पे की दो वर्ष की शर्त हटाना व 48 श्रेणियों की वेतन विसंगतियों को 4 वर्ष बीतने पर भी दुरुस्त न करना शामिल हैं। इसके अलावा विभिन्न श्रेणियों के पदोन्नति समय को कम करना व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा घोषित तकनीकी कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू न करना बोर्ड प्रबंधन वर्ग की कार्यशैली पर सवाल उठता है। उन्होंने कहा बोर्ड तकनीकी कर्मचारियों की भर्ती न करके इनका शोषण कर रहा है।

दुनी चंद ठाकुर ने कहा कि बाेर्ड में रखे गए आउटसोर्स कर्मियों का ठेकेदारों द्वारा शोषण किया जा रहा है तथा वेतन 07 तारीख के बजाय 20 तारीख तक दिया जा रहा है। दुनी चंद ने कहा हर जगह अलग वृत क्षेत्रों व अलग ठेकेदारों द्वारा अलग अलग वेतन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा बोर्ड प्रबंधन को बार-बार आग्रह करने पर भी इन ठेकेदारों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। बोर्ड प्रबंधक वर्ग ने माना है कि नई भर्ती प्रक्रिया में इनको 30 प्रतिशत कोटा के तहत भर्ती में लाभ दिया जाए।

दुनी चंद ने कहा अधिकारियों द्वारा खरीदा गया सामान 120 एमएम, 85 एमएम केवल, कंडक्टर, केवल ज्‍वाइंट बॉक्स, मीटर मेटल बॉक्स आदि सामान विद्युत स्टोरों में सड़ रहा है। अगर बोर्ड प्रबंधन वर्ग इन अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं करेगा तो तकनीकी कर्मचारी संघ इनका पर्दाफाश करेगा। दुनी चंद ने कहा कि 1996 से खरीदी गई 22 केवी की केवल सेंट्रल स्टोर में पड़ी है, जिसका उपयोग न होने के कारण यह पूरी खराब हो चुकी है।उन्होंने कहा बोर्ड में आए दिन तकनीकी कर्मचारियों की दुर्घटनाओं पर बोर्ड द्वारा कोई कमेटी का गठन नहीं किया गया है। संघ ने कहा दुर्घटना में मृतक के परिवार को सहायता राशि तत्काल नहीं मिल रही।

अधिवेशन में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन ठाकुर, सुरिंद्र पराशर, शालीग्राम, उत्तम राम, पूर्ण वर्मा, देविंदर संधू, अनिल सकलानी, कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण केप्टा, रणजीत सिंह, राकेश शर्मा, प्रदीप, शिव डोगरा, विनय शर्मा, ज्ञानेश्वर सिंह, ओम प्रकाश, कृष्ण चौधरी व सुनील जरयाल सहित सैकड़ो कर्मचारी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.