हिमाचल में भूकंप का झटका, जानमाल का कोई नुकसान नहीं
हिमाचल प्रदेश में शनिवार सुबह भूकंप का झटका दर्ज किया गया है। हालांकि इसकी तीव्रता कम थी, लेकिन कुल्लू, कांगड़ा व मंडी के कई इलाकों में इसकी कंपन महसूस की गई है।
By Munish DixitEdited By: Published: Sat, 01 Dec 2018 11:37 AM (IST)Updated: Sat, 01 Dec 2018 11:37 AM (IST)
जेएनएन, धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में शनिवार सुबह भूकंप का झटका दर्ज किया गया है। हालांकि इसकी तीव्रता कम थी, लेकिन कुल्लू, कांगड़ा व मंडी के कई इलाकों में इसकी कंपन महसूस की गई है। भारत मौसम विभाग के अनुसार इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाना पर 3.0 दर्ज की गई है।
भूकंप का मुख्य केंद्र कुल्लू जिला में दस किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया है। भूकंप आधी रात को 12 बजकर 52 मिनट पर आया था। उल्लेखनीय है कि कुल्लू, किन्नौर, कांगड़ा व चंबा जिलों में कुछ सालों से कई बार भूकंप के छोटे छोटे झटके अा चुके हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें