नशे के खात्मे का लिया संकल्प
संवाद सहयोगी पालमपुर बंदला पंचायत भांग व अफीम उन्मूलन अभियान के तहत क्षेत्र को नशामुक्त कर
संवाद सहयोगी, पालमपुर : बंदला पंचायत भांग व अफीम उन्मूलन अभियान के तहत क्षेत्र को नशामुक्त करेगी। इसी कड़ी में सोमवार को पंचायत प्रतिनिधियों ने अन्य विभागों व ग्रामीणों के साथ पंचायतघर में बैठक का आयोजन किया। इसमें नशे को जड़ से खत्म करने का प्रण लेते हुए खाली भूमि में उगने वाली भांग व अफीम को पौधों को नष्ट करने की शपथ ली।
पंचायत प्रधान विजय भट्ट ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में भांग तथा अफीम के पौधों को सामूहिक प्रयासों से उखाड़कर नष्ट करना है। इसके लिए ग्रामीणों सहित पंचायत प्रतिनिधियों व विभागीय कर्मचारियों के सहयोग पर आभार व्यक्त किया।
बैठक में पंचायत सचिव रामपाल शर्मा, आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट कंचना, वार्ड सदस्य लता देवी, सुरेंद्र कुमार, स्वरूप कुमार, रीना, पूनम, अजय कुमार, अंजना देवी, ऋषि कुमार, अंकुश, किसान मंडल के अध्यक्ष संजय कुमार मौजूद रहे।
-------------
धनोट व ढगवार में उखाड़े भांग के पौधे
धनोट में महिलाओं ने उखाड़ी भांग
जागरण टीम, ज्वालामुखी/गगल : पंचायत धनोट में भांग उखाड़ो अभियान चलाया गया। पंचायत प्रधान निर्मला राणा, महिला मंडल प्रधान सुषमा सहित ग्रामीण महिलाओं ने नशे के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए भांग के पौधों को नष्ट किया। वहीं दुर्गा महिला मंडल खटेड़ की महिलाओं ने पंचायत ढगवार के सभी वार्डों में भांग के पौधे उखाड़े। प्रधान कमला नाग ने बताया अभियान में सचिव वनिता, पंचायत प्रधान सुरक्षा देवी, रीना, सरिता, निम्मो, अंजू, वीना, उतरा और शारदा ने सहयोग दिया।