Move to Jagran APP

कांगड़ा में डॉ. सत्यपाल को दी श्रद्धाजलि

सोमवार को कांगड़ा में डॉ. सत्यप्रकाश को श्रद्धांजलि दी गई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Jul 2018 09:55 PM (IST)Updated: Mon, 09 Jul 2018 09:55 PM (IST)
कांगड़ा में डॉ. सत्यपाल को दी श्रद्धाजलि
कांगड़ा में डॉ. सत्यपाल को दी श्रद्धाजलि

संवाद सूत्र, कांगड़ा : सोमवार को आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ) हिमाचल प्रांत के वरिष्ठ प्रचारक डॉ. सत्यपाल को गुप्त गंगा स्थित यात्री सदन में श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान भाजपा नेता, संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता, प्रचारक आदि मौजूद रहे। इस दौरान डॉ. सत्यपाल के देश व समाज के लिए किए त्याग तथा उनके संपूर्ण जीवन पर प्रकाश डाला गया। पहली अगस्त, 1924 को जन्मे डॉ. सत्यपाल मूलत: पंजाब के पटियाला जिला के रहने वाले थे। 1944 में संघ के प्रचारक बने थे। 25 वर्ष से वह कांगड़ा स्थित विष्णु गिरी आश्रम में रह रहे थे, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार, प्रेम गोयल, उत्तर क्षेत्र के प्रचारक प्रमुख रामेश्वर दास, उत्तर क्षेत्र के प्रचारक बनवीर, नॉर्थ ईस्ट के भाजपा के संगठन मंत्री अजय जम्वाल, हिमाचल प्रांत के भाजपा के प्रांत संगठन मंत्री पवन राणा, सांसद शांता कुमार, सांसद रामस्वरूप, जोगेंद्रनगर से विधायक प्रकाश राणा, जय¨सहपुर से विधायक रवि धीमान, ¨चतपूर्णी से विधायक राजेश ठाकुर और हिमाचल के लगभग सभी क्षेत्रों से विधायक एवं भाजपा के बड़े नेता व साथ ही छोटे स्तरों के नेता भी शामिल हुए। इनके अलावा मुख्यमंत्री के कार्यालय से शिशु धर्मा ओएसडी मुख्यमंत्री, पूर्व सांसद कृपाल परमार और लगभग संघ के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें से कई वरिष्ठ प्रचारक भी शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.