Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kangra: जवाली की डोल भटेड़ पंचायत की 26 वर्षीय प्रधान को मिलेगा नेशनल आइडियल सरपंच अवार्ड, ये हैं उपलब्धियां

    By Jagran NewsEdited By: Virender Kumar
    Updated: Thu, 24 Nov 2022 02:58 PM (IST)

    Kangra News कांगड़ा जिला के जवाली विधानसभा क्षेत्र की डोल भटेड़ पंचायत की प्रधान शालू को उत्कृष्ट कार्य के लिए नेशनल आइडियल सरपंच के अवार्ड से नवाजा जाएगा। दिल्ली के महाराष्ट्र सदन में 26 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम में उन्हें यह पुरस्कार मिलेगा।

    Hero Image
    Kangra: जवाली की डोल भटेड़ पंचायत की 26 वर्षीय प्रधान को मिलेगा नेशनल आइडियल सरपंच अवार्ड।

    धर्मशाला, जागरण संवाददाता। Kangra News, कांगड़ा जिला के जवाली विधानसभा क्षेत्र की डोल भटेड़ पंचायत की प्रधान शालू को उत्कृष्ट कार्य के लिए नेशनल आइडियल सरपंच के अवार्ड से नवाजा जाएगा। दिल्ली के महाराष्ट्र सदन में 26 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम में उन्हें यह पुरस्कार मिलेगा। पंचायत प्रधान शालू ने बताया कि विकास कार्यों को गति देना उनकी प्राथमिकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एमए व जेबीटी हैं युवा पंचायत प्रधान

    26 वर्षीय शालू ने एमए के साथ जेबीटी की है। वह युवा पंचायत प्रधान होने के साथ लोगों की समस्या के समाधान के प्रति चिंतित रहती हैं। प्रधान बनने के बाद अपनी पंचायत में लोगों की समस्याएं हल करने में अहम भूमिका अदा की है। गरीब लोगों के उत्थान के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग किया। पंचायत में विकास कार्यों को गति दी। उन्होंने एक साल के कार्यकाल में गरीब परिवारों के 92 शौचालय का निर्माण करवाया। करीब 50 शौचालय बनवाने की तैयारी चल रही है। शालू राष्ट्रीय सरपंच संघ उत्तर जोन की महासचिव और बिटिया फाउंडेशन की राज्य सचिव भी हैं। नाथ योगी समाज की राज्य प्रधान हैं। उन्हें इंटरनेट मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

    इन्होंने दी शालू को बधाई

    स्थानीय लोगों में संजय भारद्वाज, कैप्टन दुनी चंद, चमेल सिंह, रक्षपाल शर्मा, करनैल सिंह और सतपाल सिंह आदि ने शालू को बधाई दी है। डोल भटेड़ पंचायत की प्रधान शालू ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य पंचायत के विकास को गति देना है। इसके लिए लोगों से पूरा सहयोग मिल रहा है।

    comedy show banner
    comedy show banner