यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जिला कांगड़ा एथलेटिक्स टीम में 27 खिलाड़ियों का चयन, कुल्लू में 14 नवंबर को होगी राज्यस्तरीय स्पर्धा
District Kangra Athletics Team जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन ने कुल्लू में 14 नवंबर को होने वाली राज्यस्तरीय एथलेटिक्स स्पर्धा के लिए ...और पढ़ें

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। District Kangra Athletics Team, जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन ने कुल्लू में 14 नवंबर को होने वाली राज्यस्तरीय एथलेटिक्स स्पर्धा के लिए जिला कांगड़ा का प्रतिनिधित्व करने वाली 27 सदस्यीय टीम का चयन कर लिया है। यह जानकारी एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम चौधरी ने दी। उन्होंने बताया कि जिलास्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्यस्तरीय स्पर्धा में जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए भेजा जा रहा है।
उन्होंने बताया क्रास कंट्री पुरुष व महिला 10 किलोमीटर दौड़ के लिए समीर, मंजीत, अजीत, तुषार, रामकृष्ण, सुरेश व गारगी, कांता, अंबिका, शिखा का चयन हुआ है। इस तरह से अंडर 20 महिला व पुरुष आठ किलोमीटर दौड़ में शिवम, इकवाल, साहिल, विशाल, आदित्य, राहुल, विशाखा, अकांक्षा जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होेंने बताया कि चार किलोमीटर अंडर 18 ब्वायज एंड गर्ल्स में अभय, साहिल, दीपक, राहुल अभिनव कृशाग्रता,
रितिका, सोनाली, मुस्कान, महक जिला कांगड़ा का प्रतिनिधित्व करेंगे।
कड़ी मेहनत कर मैदान में उतरें खिलाड़ी
एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम चौधरी ने सभी खिलाड़ियों से आग्रह किया कि अपनी तरफ से बेस्ट परफार्मेंस दें और इसके लिए कड़ी मेहनत कर मैदान में उतरें। चौधरी ने कहा कोविड-19 महामारी के दौरान कोई भी आयोजन नहीं हो पा रहा था, जिस कारण खिलाड़ी अपने घरों में ही कैद होकर रह गए थे, अब जब कोविड-19 में कुछ ढील मिली है तो खिलाड़ी मैदान तक पहुंचे हैं और आयोजन होने शुरू हो गए हैं। उन्होंने कहा वह प्रार्थना करते हैं कि कोविड-19 महामारी का जल्द संपूर्ण नाश हो और पहले जैसे ही सब कुछ हो जाए।
