Move to Jagran APP

वीरभद्र की अनदेखी पर भड़के समर्थक; प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर के जन्मदिन पोस्टर से फोटो गायब

Congress Dispute प्रदेश कांग्रेस पार्टी में रार और बढ़ गई है। प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर के जन्मदिन पर इसकी झलक देखने को मिली।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Sat, 29 Aug 2020 05:13 PM (IST)Updated: Sat, 29 Aug 2020 05:13 PM (IST)
वीरभद्र की अनदेखी पर भड़के समर्थक; प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर के जन्मदिन पोस्टर से फोटो गायब

मंडी, हंसराज सैनी। प्रदेश कांग्रेस पार्टी में रार बढ़ गई। प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर के जन्मदिन पर इसकी झलक देखने को मिली। जन्मदिन पर प्रकाशित विज्ञापन में पूर्व मुख्यमंत्री एवं कद्दावर नेता वीरभद्र सिंह की अनदेखी पर उनके समर्थक भड़क गए हैं। हालांकि, कुलदीप राठौर ने जन्‍मदिन पर वरिष्‍ठ नेता वीरभद्र सिंह के घर पहुंचकर आशीर्वाद लिया। लेकिन सोशल मीडिया पर कांग्रेस के पोस्‍टर से वीरभद्र सिंह की तस्‍वीर हटाने के मामले को कुछ लोग तूल दे रहे हैं।

loksabha election banner

पोस्टर पर पार्टी की अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी व प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल का फोटो लगा हुआ है। वीरभद्र सिंह की अनदेखी को लेकर उनके समर्थक सोशल मीडिया पर जमकर भड़ास निकाल रहे हैं। पूर्व सरकार में वीरभद्र सिंह के ओएसडी रहे अमित पाल सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर तंज कसते हुए लिखा पोस्टर से तो हटा देंगे, मगर जनता के दिल से कैसे हटा पाएंगे। उन्होंने पूछा क्या ऐसी ओछी हरकतें करने से संगठन मजबूत होगा?

पार्टी की एक पूर्व पदाधिकारी रही पूजा सकलानी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा जिस व्यक्ति ने फूलवारी की तरह प्रदेश व संगठन को सींचा है, उनका फोटो लगाना भूल गए। बीडीसी सदस्य तारा तुंगला ने शिष्टाचार भूलने पर नाराजगी जाहिर की है।

पोस्टर पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का फोटो क्यों नहीं लगा। इसके बारे में कोई टिप्पणी नहीं कर पाऊंगा। ऐसा किसने किया वही बता पाएगा। -चेतराम ठाकुर, महामंत्री प्रदेश कांग्रेस।

जिला कार्यकारिणी के गठन के लिए सूची बनाकर प्रदेशाध्यक्ष को भेज दी है। उनकी मुहर लगने का इंतजार किया जा रहा है। -प्रकाश चौधरी, पूर्व मंत्री एवं अध्यक्ष मंडी जिला कांग्रेस


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.