पलौहड़ा में बच्चों को सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर, बताया कैसे बचें आपदा से
सामाजिक जन चेतना अभियान के तहत पलौहड़ा में गुरुवार को बच्चों को आपदा प्रबंधन के गुर सिखाए गए। इस दौरान आपदा वाणिज्य प्रवक्ता करतार सिंह ने बच्चों को भूंकप बाढ़ और अन्य संकट की स्थिति में किस तरह से लोगों के जीवन की रक्षा की जाए इसकी जानकारी दी।
ज्वाली, संवाद सूत्र। सामाजिक जन चेतना अभियान के तहत तीसरे चरण में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पलौहड़ा में गुरुवार को बच्चों को आपदा प्रबंधन के गुर सिखाए गए। कार्यक्रम के दौरान आपदा प्रबंधन प्रभारी एवं वाणिज्य प्रवक्ता करतार सिंह ने बच्चों को भूंकप, बाढ़ और अन्य संकट की स्थिति में किस तरह से लोगों के जीवन की रक्षा की जाए, इसकी जानकारी दी। इस मौके पर कोविड नियमों की पालना करते हुए स्कूली बच्चों की मॉकड्रिल भी करवाई गई।
स्कूल की आपदा प्रबंधन टीम ने प्रधानाचार्य मोहिंद्र पठानिया के समक्ष भी आपदा प्रबंधन का डेमो पेश किया। प्रधानाचार्य मोहिंद्र पठानिया ने कहा कि किसी भी आपदा की स्थिति से निपटने की विद्यार्थियों को जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को आपदा प्रबंधन में बढ़-चढ़कर योगदान देना चाहिए। इसी कड़ी में बच्चों को प्राथमिक उपचार और घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बारे में भी जानकारी दी गई। इस मौके पर स्कॉउट एंड गाइड इंचार्ज सतपाल गौतम, मीना कुमारी, चैन सिंह, स्कूल स्टाफ सचिव कपिल देव, अनिल कुमार, रघुवीर सिंह और अन्य सदस्य मौजूद रहे।
नगरोटा बगवां उपमंडल स्तर पर स्पोर्ट्स काउंसिल का गठन
नगरोटा बगवां : नगरोटा बगवां उपमंडल स्तर पर स्पोर्ट्स काउंसिल का गठन किया गया। स्पोर्ट्स काउंसिल के नवनियुक्त महासचिव सुभाष पठानिया ने बताया कि एसडीएम पद पर विराजमान अधिकारी को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है तथा मौजूदा समय में एसडीएम शशिपाल नेगी अध्यक्ष, निर्मल धीमान वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनुज कुमार तथा उधम सिंह उपाध्यक्ष, मनु सूद संयुक्त सचिव, राजीव सूद कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए।
बलरामपुरी, कॆलाश शर्मा, दिनेश शर्मा को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है। स्पोर्ट्स काउंसिल गठन का मुख्य उद्देश्य खेल क्षेत्र से जुड़े कोच एवं खिलाड़ियों का सहयोग प्राप्त करते हुए नई पीढ़ी एवं युवा पीढ़ी को खेलों के साथ जोड़ना है। उपमंडल स्तर पर भविष्य में आयोजित होने वाली खेल गतिविधियां स्पोर्ट्स काउंसिल के बैनर तले आयोजित की जाएंगी।