यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पालमपुर में धूमल-शांता ने की मंत्रणा
प्रदेश भाजपा में आगामी चुनाव के लिए एकजुटता बढ़ रही है। पालमपुर में प्रदेश महिला मोर्चा के अभ्यास वर्ग के ...और पढ़ें

पालमपुर [जेएनएन] : तीन ध्रुवो में बंटी प्रदेश भारतीय जनता पार्टी में आगामी चुनाव के लिए एकजुटता बढ़ रही है। पालमपुर में प्रदेश महिला मोर्चा के अभ्यास वर्ग के समापन पर नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने रविवार को सांसद शांता कुमार से यामिनी परिसर में लगभग पौना घंटा बंद कमरे में मंत्रणा की व आगामी चुनाव की रणनीति पर विचार साझा किए।
पढ़ें: वीरभद्र बोले चार्जशीट बनाना भाजपा की पुरानी आदत
हालांकि दोनों नेताओं के बीच हुई मंत्रणा को गुप्त रखा गया है। मंत्रणा बारे धूमल ने इतना ही कहा कि शांता कुमार ही इस पर विचार रख सकते हैं। वहीं शांता कुमार से इतना ही जवाब मिला कि आगामी चुनाव के लिए भाजपा एकजुटता से सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी को प्रदेश से बाहर का रास्ता दिखाएगी। इसमें चिर प्रतिद्वंदी नेता कितने कारगर साबित होते हैं यह प्रश्न अभी भविष्य के गर्भ में पड़ा हुआ है। गौर हो कि प्रदेश के मौजूदा हालात में प्रदेश भाजपा को तीन ध्रुवों में बांटकर देखा जा रहा है। शांता, धूमल और जगत प्रकाश नड्डा यदि एकजुट हो जाएं तो यह कार्य आसान हो सकता है, ऐसा जनता का मानना है। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं ने मिलजुल कर सरकार बनाने पर सहमति जताई है। यदि भाजपा प्रदेश में जीतकर आती है तो मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर भी लोगों में कई तरह की चर्चाएं हैं।
