आखिर धर्मगुरु दलाई लामा क्यों बोले भारत की शिक्षा प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, पढ़ें खबर
Dalai Lama comment on India Education System धर्मगुरु दलाई लामा बोले भारत की शिक्षा प्रणाली में थोड़े सुधार की जरूरत है।
धर्मशाला, जेएनएन। भारत की शिक्षा प्रणाली में थोड़े सुधार की जरूरत है। अगर ये सुधार हो जाएं तो बच्चों को सिर्फ अच्छी शिक्षा ही नहीं, बल्कि आधुनिक जगत में प्रतिदिन बढ़ते तनाव से भी मुक्ति मिल सकती है। धर्मगुरु दलाई लामा मैक्लोडगंज में दिल्ली विवि के पत्रकारिता विभाग के छात्रों को शिक्षा व विश्व शांति पर संदेश दे रहे थे। भ्रष्टाचार के लिए गठित लोकपाल के सदस्य दिनेश कुमार जैन ने शुक्रवार को दलाईलामा से मुलाकात की। वीरवार को धर्मशाला पहुंचे दिनेश जैन ने शुक्रवार सुबह दलाई लामा टीचिंग में छात्रों के साथ हिस्सा लिया। इसके बाद वे व्यक्तिगत रूप से दलाईलामा से मिले।
शिक्षा पर एक घंटा चले सेशन में दलाईलामा ने संदेश दिया कि धार्मिक संस्कृति में भारत विश्व में सबसे अमीर देश है। भारत की खासियत है कि यहां बहू धर्मों के लोग रहते हैं और धर्म व वर्ग का सम्मान अधिक है। यहां रहने वाले लोग कभी भेदभाव नहीं करते, यही बात भारत को अन्य देशों से खास बनाती है।
आधुनिकता के दौर में अब आजकल हर कोई तनावपूर्ण जीवन जी रहा है और इससे मुक्ति की उपाय ढूंढ रहा है। अब वक्त आ गया है कि शिक्षा में कुछ खास बातें जोड़ते हुए बच्चों को पढ़ाने के साथ साथ तनाव से दूर रहने का भी ज्ञान मिले। दिनेश जैन के साथ समन्वय अधिकारी डॉ. विजेंद्र चंदेल भी मौजूद थे।