उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केश्ाव मौर्य पहुंचे हिमाचल, धर्मशाला में ठहरने के बाद किया जोगेंद्रनगर का रुख
Uttar Pradesh Deputy CM Keshav Maurya उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य वीरवार को अचानक अपने काफिले के साथ धर्मशाला पहुंचे। यहां पहुंचकर वे सीधे धर्मशाला के चीलागाड़ी स्थित परिधि गृह में कुछ देर के लिए रुके। परिधि गृह में उन्होंने किसी खास व्यक्ति से मुलाकात नहीं की।
धर्मशाला, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य वीरवार को अचानक अपने काफिले के साथ धर्मशाला पहुंचे। यहां पहुंचकर वे सीधे धर्मशाला के चीलागाड़ी स्थित परिधि गृह में कुछ देर के लिए रुके। परिधि गृह में उन्होंने किसी खास व्यक्ति से मुलाकात नहीं की। परिधि गृह में उन्होंने दोपहर का भोजन किया और उसके बाद यहां से सीधे जोगेंद्रनगर के लिए रवाना हो गए। जानकारी के मुताबिक केशव मौर्य जोगेंद्रनगर दौरे के बाद शाम को वापस धर्मशाला आएंगे। बताया जा रहा है कि यहां से वे मैक्लोडगंज में होटल हायात में रुकेंगे। वहां विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया प्रदेश सरकार की ओर से उनका स्वागत करेंगे। डिप्टी सीएम उत्तर प्रदेश केशव मौर्य और विशाल नैहरिया पार्टी की स्थिति को लेकर विशेष चर्चा भी करेंगे।
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य इससे पहले हिमाचल आते रहे हैं। खासतौर जिला कांगड़ा के शक्ितपीठों में भी केशव मौर्य शीश नवाने पहुंचे थे। कांगड़ा के शक्ितपीठों के प्रति उनकी गहरी आस्था है। बताया जा रहा है वह दोपहर के बाद दिल्ली से फ्लाइट के माध्यम से केश्ाव प्रसाद मौर्य गगल स्थित कांगड़ा एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां से वह कड़ी सुरक्षा के बीच गाड़ी में धर्मशाला पहुंचे।
धर्मशाला के विधायक विशाल नेहरिया ने बताया उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं व वह शाम को मैक्लोडगंज स्थित होटल में उनसे शिष्टाचार भेंट करेंगे।
यह भी पढ़ें: सुंदरनगर में प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर के सामने भिड़े कांग्रेस नेता, लात घूंसे बरसाए, पढ़ें पूरा मामला